Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
अथ षोडश: परिच्छेद:
मंगलाचरण
सुंदरांगमभिवंद्य जिनेन्द्रं। वंद्यमदिं्रमहितं प्रणिपत्य ॥
बंधुरानननिबंधनरोगान्। सन्दधाम्यखिललक्षणयुक्तान् ॥ 1॥
भावार्थ : परमैदारिक दिव्य देह को धारण करनेवाले, इंद्र से पूजित श्री जिनेन्द्र की वंदना कर
ऐसे अनेक रोगों को जिनके लिए मुख कारणीभूत है, उनके सम्पूर्ण लक्षण व कारण के साथ वर्णन
करेंगे।
प्रतिज्ञा
श्वासकासविरसातिपिपासा। छद्र्यरोचकखरस्वरभेदो-॥
दातिवर्तनिजनिष्टुरहिक्का-। पीनसाद्यतिविरूपविकारान्॥ 2॥
भावार्थ : श्वास, कास, विरस, छर्दि अरोचकता, कर्कश स्वरभेद उदावर्त, कठोर हिक्का व
पीनस विरूप आदि रोगों का वर्णन करेंगे।
लक्षितानखिललक्षणभेदै: साध्येत्तदनुरूपविधानै:।
साध्ययाप्यपरिवर्जयितव्यान्। योजयेदधिकृतक्रमवेदी॥ 3॥
भावार्थ : अपने-अपने विविध प्रकार के लक्षणों से संयुक्त उपरोक्र रोगों को उनके अनुकूल
चिकित्सा क्रम को जानने वाला वैद्य साध्य करें। लेकिन साध्य रोगों को ही साध्य करें। याप्य को यापन
करें। वर्जनीय को तो छोड देवें।
अथ श्वासाधिकार:
श्वासलक्षण
श्वास इत्यभिहितो विपरीत:। प्राणवायुरुपरि प्रतिपन्न:॥
श्लेष्मणा सह निपीडच्यतरं तं। श्वास इत्यपि स पंचविधोःयम्॥4॥
भावार्थ : प्राणवायु की गति विपरीत होकर जब वह केवल अथवा कफ के साथ पीडन करती
हुई ऊपर जाता है, इसे श्वास कहते हैं। यह श्वास पाँच1 प्रकार का होता है।
1. महाशवास, ऊधर्वशवास, छिन्नशवास, तमकशवास, क्षुद्रशवास।