Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
322
सू़माक्षराभी़णनिरीक्षणोद्य-। द्रीपप्रभादर्शनतो निवृत्ति:॥
शशवद्विनश्यत्पवयरात्मदृष्टे-। र्दृष्टातिरक्षोति समंतभद्रै:॥ 291॥
भावार्थ : सू़म अक्षर और उजज्वल दीपक आदि की प्रभा को हमेशा देखने से निवृत्त होना
यही सदा विनाश स्वभाव को धारण करने वाली, श्रोष्ठ अपनी दृष्टि की रक्षा है अर्थात् आँखों के रक्षाण
के लिए सू़म अक्षरों का बांचना, तीव्र प्रकाश की तरफ अधिक देखते रहना हितकर नहीं है, ऐसा
समंतभद्राचार्य ने कहा है।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 292॥
भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक परलोक के लिए
प्रयोजनभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं। ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली
हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है (इसलिए ही इसका नाम
कल्याणकारक है)।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके चिकित्साधिकारे
क्षुद्ररोगचिकित्सतं नामादित: पंचदश: परिच्छेद:।
इत्युग्रदित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित
वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में क्षुद्ररोगाधिकार नामक पंद्रहवां
परिच्छेद समाप्त हुआ॥