Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
40
प्राय: मद्यादिक मिश्रित रहते हैं। अत: वह भारतियों के प्रकृति के लिए कभी अनुकूल नहीं हो सकते। इत्यादि
अनेक भारतीय व विदेश के विद्वान् इन पदाथोँ को त्याजय मानते हैं। वनस्पतियों में वह सामाथर्य है, जिससे
भयंकर से भयंकर रोग दूर हो सकते हैं। क्या समंतभद्राचार्य का भस्मक रोग आयुर्वेदीय औषधि दूर नहीं हुआ?
महर्षि पूजयपाद और नागार्जुन को गगन-गमन-सामथर्य व गतनेत्रों की प्राप्ति वनस्पति औषधों से नहीं हुई?
फिर क्यों औषधि के नाम से अहसिांधर्म का गला घोटा जाय ? आशा है कि हमारे वैद्यबंधु इस विषय पर ध्यान
देंगे। उनको औषधि के बहाने से यमलोक में पहुँचने वाले असंख्यात प्राणियों को प्राण दान देने का पुणय
मिलेगा। ग्रंथकार ने कई स्थलों पर सुश्रुताचार्य को स्याद्वादवादी लिखा है। सुश्रुताचार्य की द्रव्य गुण व्यवस्था
जैन सिद्धान्त से बिल्कुल मिलती जुलती है। इस विषय पर ऐतिहासिक विद्वानों को गंभीर-नजर डालनी
चाहिए।
कृतराता
इस ग्रंथ का संशोधन हमारे दो विद्वान् वैद्य मित्रों ने किया है। ग्रंथ में संशोधन मुंबई के प्रसिद्ध वैद्य, दि.
जैन औषधालय भूलेश्वर के प्रधान-चिकित्सक, आयुर्वेदाचार्य पं.अनंतराजेन्द्र शास्त्री के द्वारा हुआ है। आप
हमारे परम स्नेही होने के कारण आपने इस कार्य में अथक श्रम किया है। द्वितीय संशोधन अहमदनगर आयुर्वेद
महाविद्यालय के प्राध्यापक व ला. मेंबर आयुर्वेद तीर्थ पं. बदिूंमाधव शास्त्री ने किया है। श्री वैद्य पंचानन पं.
गंगाधर गोपाल गुणो शास्त्री ने प्रस्तावना लिखने की कृपा की है। धर्मवीरजी के स्वर्गवास होने पर भी अपने
पिता के इस कार्य की पूर्ति उनके सुपुत्र सेठ गोविन्दजी रावजी ने करने की उदार-कृपा की है। इन सब सज्जानों
के प्रति कृतराता व्यक्त करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। आशा है कि उनका मेरे साथ इसी प्रकार सतत
सहयोग रहेगा। इसके अलावा जिन-जिन विद्वान् मित्रों ने मुझो इस ग्रंथ के सम्पादन, अनुवादन आदि में
परामर्शादि से सहायता दी है उनका भी मैं हृदय से आभारी हूँ।
श्री मंगलमय दयानिधि परमात्मा से प्रार्थना है कि प्रकृत ग्रंथ के द्वारा विश्व के समस्त जीवों को
आयुरारोग्यैश्वर्यादि का लाभ हो, जिससे कि वे देश, धर्म व समाज के उत्थान के कार्य में हर समय सहयोग दे
सकें। इति.
विनीत
सोलापुर
वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री
ता. 1-2-1940
संपादक