Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
317
भावार्थ : घृत के साथ शंख भस्म या समुद्रफेन को मिलाकर अंजन करें तो अर्जुन रोग को
जीतता है। सुवर्ण माक्षिक को फाणित (एव) के साथ घिस कर, अंजन करने से अर्जुन अव्रण शुक्ल
ठीक होते हैं।
लेख्यांजन
सर्वैर्महोपरसरत्नसमस्तलोह -। चूर्णैरशोषलवणैर्लशुनै: करंजै:॥
एलाकटुत्रिाकफलत्रायतोयपिष्टै:। लेख्यांजनं नयनरोगविलेखनं स्यात्॥ 270॥
भावार्थ : सम्पूर्ण महारस, उपरस, सम्पूर्ण रत्नोपरत्न, एवं सर्वधातु, उपधातुओं के चूर्ण (भस्म)
सम्पूर्ण नमक, लहसन, करंज (कंजा) इनको इलायची सोंठ मिर्च, पीपल, हरड, बहेडा, आंवला इनके
कषाय से पीसकर अंजन तैयार करें । (इसका नाम लेख्यांजन है। नेत्र रोगाें को लेखन (खुरच) कर
निकालता है।
नेत्रापाकचिकित्सा
पाकं सशोफमपरं च शिरोविमो़ै:। संशोधनैरपि जयेदिदमंजनं स्यात्॥
महांजन
सर्पिस्ससैधवफलाम्लयुतं सुताम्र -। पात्रो विघृष्टमुषितं दशरात्रामत्रा॥ 271॥
जातिप्रतीतकुसुमानि विडंगसारे । शुंठी ससैंधवयुता सहपिप्पलीका॥
तैलेन मर्दितमिदं महदंजनाख्यं। नेत्राप्रपाकमसकृच्छमयत्यशोषम्॥ 272॥
भावार्थ : शोफसहित आक्षिपाक व नि:शोथ आक्षिपाक रोग को शिरामोक्षण व संशोधन से
जीतें। उसके लिए नीचे लिखे अंजन भी हितकर है। वृत्त, सैंधानमक अम्लफल के रस इन को ताम्बे
के बर्तन में डालकर रगडें और दस दिन उसी में पडे रहने दें। फिर उसमें जाईका फूल, वायबडिंग का
सार, शुंठी, सैंधानमक, पीपल मिलाकर तैल से मर्दन करें, तो वह उत्तम अजंन बनता है। इस अंजन
का नाम महांजन है। इसे नेत्रपाक रोग में शीघ्र शमन करता है।
पूयालसप्रक्लिन्नवत्र्म चिकित्सा
पूयालसे रूधिरमोक्षणमाशु कुर्यात्। पत्राोपनाहमपि चाद्र्रकसद्रसेन।
कासीससैंधवकृतांजनकैर्जयेत्तान्। प्रक्लिन्नवत्र्मसहिताखिलनेत्रारोगान्॥ 273॥
भावार्थ : पूयालस रोग में शीघ्र रक्तमोक्षण करना चाहिए और पत्तियों से उपनाह (पुल्टिश)
भी करना उचित है। परिक्लिनवत्र्मादि समस्त नेत्र रोगों को अद्रक के रस, कसीस व सैंधानमक से
तैयार किए हुए अंजन से उपशम करना चाहिए।