Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 372 (book page 300)

शिरोरोगाधिकार:

371
373
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 300 श्यामलवत्र्म लक्षण सबाह्यमंतश्च यदाशु वत्र्मन: । प्रसूनकं श्यामलवर्णकान्वितम् ॥ वदंति तच्छ्यामलवत्र्मनामकम् । विशोषत: शोणितपित्तसंभवम् ॥ 188॥ भावार्थ : जिसमें कोये के बाहर व अंदर के भाग शीघ्र ही सूजता है और काला पड जाता है, तो उसे श्यामलवत्र्म रोग कहते हैं। यह विशोष कर रक्तपित्त के प्रकोप से उत्पन्न होता है। क्लिन्नवत्र्म लक्षण यदा रूजं शूनमिहाक्षिबाह्यत: सदैवमंत: परिपिच्छिलद्रवम् ॥ स्रवेदिह क्लिन्नविशिष्टवत्र्मकम्। कफास्त्रगुत्थं प्रवदंति तद्विद:॥ 189॥ भावार्थ : जब आँख (कोये) के बाहर पीडा रहित सूजन हो और हमेशा अन्दर से पिच्छिल (चिकना) पानी का स्राव हो, तब उसे इक्षरोग को जानने वाले, क्लिन्नवत्र्म रोग कहते हैं। यह कफ, रक्त से उत्पन्न होता है। अपरिक्लिन्नवत्र्म लक्षण मुहुर्मुहर्धौतमपही वत्र्म यत्। प्रदिह्यते तत्सहसैव सांप्रतम् ॥ अपाकवत्स्यादपरिप्रयोजितं । कफोद्धवं क्लिन्नकवत्र्मनामकम् ॥ 190॥ भावार्थ : कोये को बार-बार धोने पर भी शीघ्र ही चिपक जावें और पके नहीं इसे अपरिक्लिन्न वत्र्म (अक्लिन्नवत्र्म) कहते हैं। यह कफ से उत्पन्न होता है। वातहतवत्र्म लक्षण विमुक्तसंधिप्रविनष्टचेष्टितं। निमील्यते यस्य च वत्र्म निर्भरम् ॥ भवेदिदं वातहताख्यवत्र्मकं। वदंति संत: सुविचार्य वातजम् ॥ 191 ॥ भावार्थ : जिसमें कोये की संधि खुल जावे (पृथक् हो जावें) पलक चेष्टा रहित हो, अर्थात् खुलने मिचने वाली क्रिया न हो, पलक एक दम बंद रहे, तो इसे सत्पुरुष अच्छी तरह विचार करके वातहत वत्र्म कहते हैं। यह वात से उत्पन्न होता है। अर्बुद लक्षण सुरक्तकल्प विषमं विलंबितं। सवत्र्मतोंःतस्थमवेदनं घनम् ॥ भवेदिदं ग्रंथिनिभं तदर्बुदं। ब्रवंति दोषागमवेदिनो बुधा: ॥ 192 ॥ भावार्थ : कोये के भीतर लाल, विषम (कष्टकारी) अबलम्बित, वेदना रहित, कडा, ग्रंथि (गांठ) के सदृश जो शोथ होता है, उसे दोष शास्त्र को जानने वाले विद्वान्, अर्बुद (वत्र्मार्बुद) कहते हैं।