Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
270
दंतरोगाधिकार:
अष्ठविध दंतरोग वर्णन प्रतिज्ञा व दालनलक्षण:
अथाष्टसंख्यान् दशनाश्रितामयान्। सलक्षणैस्साधुचिकित्सितैब्र्रुवे।
विदारयंतीव च दंतवेदना। स दालनो नामगदोःनिलोत्थित:॥ 50॥
भावार्थ : अब आठ भेद से युक्त दंतरोग का लक्षण व चिकित्सा को कहेंगे। दंत का विदारण
होता हो, जैसी वेदना जिसमें होती हो, वह वात विकारजन्य दालन नामक दंत रोग है।
कृमिदंतलक्षण
यदासितच्छिद्रयुतोतिचंचल:। परिस्रवािन्नत्यरूजोःनिमित्तत:।
स कीटदन्तो मुनिभि: प्रकीर्तितस्तुमुद्धरेदाशु विशोषबुद्धिमान्॥ 51॥
भावार्थ : जिस समय दांतों में काली छिद्र सूराक हो जाये दांत अत्यधिक चंचल हो, उनमें से
पूय आदिकास्राव होता हो विना विशोष कारण के ही, हमेशा पीडा होती हो, इसे मुनीशवरों ने कृमिदंत
कहा है। इस कृमिदंत को बुद्धिमान वैद्य शीघ ्रही उखाड देवें । क्योंकि औषधियों से यह ठीक नहीं हो
पाता।
दंतहर्षलक्षण
यदा च दंता न सहंति संततं। विचर्वितुं सर्वमिहोष्णशीतजं।
स दंतहर्षो भवतीह नामत:। सवातज: स्पर्शविहिनदोषज:॥ 52 ॥
भावार्थ : जब दांतों से उष्ण, शीत गुणयुक्त किसी भी चीज को चबाने को नहीं बनता है, उसे
दंतहर्ष रोग कहते हैं। यह प्रकुपित वात, पित्त से उत्पन्न होता है।
भंजनक लक्षण
मुखं सवक्रं भवतीह देहिनां। सदंतभंगश्च महातिनिष्ठुर:।
त्रिादोषजो भेजनको महागद:। स साधनीयस्त्रिविधैषधक्रमै:॥53 ॥
भावार्थ : जिसमें मनुष्य का मुख वक्र होता हो और दांत भी टूटने लगते हैं, उसे दंतभंजनक
रोग कहते हैं। यह त्रिदोषज एवं भयंकर महारोग है। उसको त्रिदोषनाशक औषधि प्रयोग से साधना
चाहिए।
दंतशर्करा, कापालिका लक्षण
घनं मलं दंतघुणावहं भृशं। सदैव दंताश्रितशर्करा मता।
कपालवद्यं स्फुटितं स्वयं मलं। कपालिकाख्यं दशनक्षायावहम्॥ 54॥
भावार्थ : दंतगत मल (उनको साफ न करने से) सूखकर गाढा हो जाता है, रेत के समान