Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / उपदंशाधिकार:
257
नाडी व्रण निदान व चिकित्सा
प्रपूर्णपूय: श्वयथु: समाश्रयो। विदार्य नाडीं जनयत्यपुपेक्षितम्॥
स्वदोषभेदादाव गम्य तामपि। प्रसादयेच्छोधनतैलवर्तिभि:॥ 64॥
भावार्थ : मवाद से भरे हुए व्रण को शोध करने में उपेक्ष करें अर्थात् पीडन शोधन आदि के
द्वारा मवाद को न निकालें तो वह मवाद त्वचा, माँस सिरा, स्नायु, आदि को भेद कर अन्दर अन्दर गहरा
प्रवेश करने लगता है। इसको नाडीव्रण (नासूर) कहते हैं। (इसकी गति नाडी (नली) के समान, एक
मार्ग से होने के कारण इसे नाडीव्रण कहा गया है) इस नाडी व्रण को भी उसके दोष भेदों को (इसके
लक्षणों से) जानकर उनके योग्य शोधन तैल से भिगोयी गई बत्तियों के प्रवेश आदि के द्वारा ठीक करना
चाहिए।
मुखकांतिकारक घृत
काशमीरचन्दकुंचंदनलोध्रकुष्ठ। लाक्षशिलालरजनीद्वयपज्ञमध्यं।
मंजिष्ठिकाकनकगैरिकया च साधँ। काकोलिकाप्रभृति मृष्टगुणं सुपिष्टं॥ 65॥
तस्माच्चातुर्गुणघृतेन सुगंधिनाति। यत्नाद्धृतद्विगुणदुग्ध्युतं विषाच्य॥
व्यालेपयेन्मुखमनेन घृतेन तज्जान्। रोगान्व्यपोह्य कुरूते शशिसिन्नभं तम्॥ 66॥
भावार्थ : केसर, चंदन, लालचंदन, लोध, कूट, लाख, मैनसिल, हरताल, हलदी, दारुहल्दी,
कमलकेसर, मंजीठ, सोनागेरू, काकोली, क्षीर काकोली, जीवक ऋषभक, मेदा, महामेदा, बुद्धि, श्रद्धि
इन औषधियों को चतुर्गण (चैगुना) सुगंधित घी, घी से द्विगुण (दुगुना) दूध इनसे प्रयत्न पूर्वक घृत
सिद्ध करें। इस घृत को ( snow) मुख पर लेपन करने से मुख में उत्पन्न व्यंग, नीलिका आदि समस्त
रोग नाश होकर मुख चंद्रमा के समान कांतियुक्त होकर सुंदर हो जाता है।
मुख्य क्रांतिकारक लेप
तालं मनशिशलंयुतं वटपत्रायुक्तं। श्वेताभ्रसूतसहितं पयसा सुपिष्टं॥
आलिप्यवक्त्राममलं कमलोपमानं। मान्य मनोनयनहारि करोति मत्र्य:॥ 67॥
भावार्थ : हरताल, मैनसिल, वटपत्र, सफेद अभ्रक, पारद इनको दूध के साथ अच्छी तरह
पीसकर मुख पर लेपन करें, तो मुख कमल के समान बन जाता है और सबका मन व नेत्र को आकर्षित
करता है।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रानिर्गसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 68॥