Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / उपदंशाधिकार:
255
उन्हें न्यच्छ कहते हैं।
नीलिका लक्षण
तदिह भवति गात्रो वा मुखे नीलिकाख्यं। बृहदुरुतरकृष्णं पित्तरक्तानिलोत्थम्॥
तदनुविहितरक्तोन्मोक्षणालेपनाद्यै:। प्रशमनमिह सम्यग्योजयेदात्मबुध्या॥ 56॥
भावार्थ : पित्तरक्त व वात के विकार से या मुख में बडे-बडे काले जो मणडल होते है, उन्हें
नीलिका कहते है। उसके लिए अनुकूल रक्तमोक्षण लेपन आदि प्रशमन विधियों का प्रयोग करके वैद्य
अपनी बुद्धि से चिकित्सा करें।
तारुणयपिडका लक्षण
तरुणपिटकिकास्ता: श्लेष्मजा: यैवनोत्था:। बहलविरलरूपा: संभवंत्याननेःस्मिन्॥
मनियुतमुनिभिस्साध्या: कफघनै: प्रलेपैरनवरतमहान्स्यप्रयोगैरनेकै:॥ 57॥
भावार्थ : श्लेष्म विकार से यैवन के मद से मुख में जो पिडका होते हैं, जो कुछ मोटे व विरल
(थोडे) होते हैं, उन्हें तारुणयपिडका कहते हैं। उनको योग्य कफहर लेपन, नस्यप्रयोग आदि उपायों से
जीतना चाहिए, ऐसा बुद्धिमान मुनियों ने कहा है।
वर्तिका लक्षण
कृपितपवनदोषाद्येनकेनाभिघाता। त्प्रजनन मुख चर्मालंबमान: प्रसूनम्॥
जलमिह निरूणद्धि प्रस्रवं कृच्छ्रकृच्छ्रात। प्रसरति बहुदु:खं वर्तिकाख्यं तमाहु:॥ 58॥
भावार्थ : वातदोष के उद्रेक होने से या किसी के आघात से मुख का चर्म लंबा हो जाता है,
उसमें पूय भरकर थोडी बहुत कठिनता से उसका स्राव होता है व अत्यधिक वेदना होती है, उसे वर्तिका
नाम रोग कहते हैं।
सिन्नरूद्धगुद लक्षण
मलमलमतिवेगाघ्राणशीलैर्मनुष्यै:। प्रतिदिनमिह रूद्धं तत्कोत्याशु सू़मं॥
गुदमुखमतिवातात्कष्टमेतद्विशिष्टै:। परिह्तपरिदु:खं सिन्नरूदं गुदाख्यम्॥ 59॥
भावार्थ : जो मल के वेग को धारण करते रहते हैं, तब अपानवायु प्रकुपित होकर उनके गुदा
को रोक कर (गुदाकर के चर्म को संकोचित करके) गुदा के द्वार को छोटा कर देता है। जिससे अत्यन्त
कष्ट के साथ मलविसर्जन होता है। इसे सिन्नरूद्ध गुद कहते हैं। यह अतीव दु:ख को देने वाला कठिन
रोग है।