Skip to content

Chapter 14 · Treatment of minor diseases, part two

PDF page 323 (book page 251)

उपदंशाधिकार:

322
324
Open chapter 14 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / उपदंशाधिकार: 251 अलजी, यव, विवृत लक्षण अतिकठिनतरां मत्वालजीं श्लेष्मवातै:। पिशितगतविकारामल्पपूयामवक्त्रां। यवमिति यवरूपं तद्वदंतर्विशालं। विवृतमपि च नाम्ना मणडलं पित्तजातं॥ 39॥ भावार्थ : श्लेष्म वात के प्रकोप से मांस के आश्रित अल्प पू (पीप) सहित, मुखरहित अत्यन्त कठिन पिटक हैं, उन्हें अलजी कहते हैं। यव के आकार में रहने वाले (माँस के आश्रित कठिन) पिटकों को यव (यवप्रख्य) कहते हैं। उसी प्रकार पित्त के विकार से अंदर से विशाल, खुले (फटा) मुख वाला जो मंडल (चकता) होता है, उसे विवृत कहते हैं। कच्छपिका वल्मीक लक्षण कफपवनविकारात्पंचषगड्ंग्रथिरूपे। परिवृत्तमतिमध्यं कच्छपाख्यं स्वनाम्ना॥ तलहृदयगले संध्यूर्धजतृप्रदेशो। कफयुतबहुपित्तोमदूतवल्मीकरोगम्॥ 40॥ भावार्थ : कफ और वात के प्रकोप से पाँच अथवा छह ग्रंथि के रूप में जिनका मध्यभाग खुला नहीं है (कछुवे के पीठ के समान ऊँचा उठा हुआ है) ऐसे, जो पिटक होते हैं, उन्हें कच्छपपिटका (कच्छपिका) कहते हैं। हस्त व पादतल, हृदय, गला, सर्वसंधि, एवं जत्रुकारिथ (हंसली की हडुी) से ऊपर के प्रदेश में कफयुक्त अधिक पित्त के प्रकोप से सर्प वामी के समान ग्रंथि (गांठ) होती है, उसे वल्मीकरोग कहते हैं। इंद्रविद्धा, गर्दभिका, लक्षण परिवृतपिटकाढच्यां पज्ञसात्कर्णिकामयां। कुपितपवनविद्धामदिं्रविद्धां विदित्वा॥ पवनरूधिरपित्तात्तद्वदुत्पन्नरूप। मतिकठिनसरक्तं मंडलं गर्दभाख्यम्॥ 41॥ भावार्थ : वात के प्रकोप से कमल की कर्णिका के समान, बीच में एक पिडिका हो उसके चारों तरफ गोल छोटी-छोटी फुंसियाँ हों, उसे इंद्रविद्धा कहते हैं। वात, पित्त व रक्त के प्रकोप से, इंद्रविद्धा के समान, छोटी-छोटी पिडिकाओं से संयुक्त कठिन व लाल मणडल (चकता) होता है, उसे गर्दभ कहते हैं। पाषाणगर्दभ, जालकाली लक्षण हनुगतवरसंधै तद्वदेवातिशाेफम्। परूषविषमपाषणाधिकं गर्दभाख्यम्॥ तदुपमगतपाकं जालकालं विसर्प-। प्रति ममधिकपित्तोfतदाहजवराढच्यम्॥ 42॥ भावार्थ : इसी प्रकार हनु की संधि (टोडी) में (वात, कफ से उत्पन्न ) अति कठिन व विषम जो बडा शोध होता है, उसे पाषाणगर्दभ कहते हैं। पित्त के उद्रेक से उत्पन्न पाषाणगर्दभ आदि के समान जो नहीं पकती है, विसर्प के समान इधर-उधर फैलती है एवं दाह (जलन) जवर से युक्त होती है, ऐसी सूजन को जालकाली (जालगर्दभ) कहते हैं।