Skip to content

Chapter 13 · Treatment of minor diseases, part one

PDF page 309 (book page 237)

शर्कराधिकार:

308
310
Open chapter 13 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शर्कराधिकार: 237 जिसमें अत्यन्त वेदना होती हो, उस सूजन को वातोत्पन्न अणडवृद्धि, अर्थात् वातवृद्धि कहते हैं। वही अणडवृद्धि, यदि जवर और अत्यन्त दाह से युक्त हो तो उसे पित्तज व रक्तज समझाना चाहिए। कफ, मेदजवृद्धि लक्षण गुरुस्थिरो मंदरुजोग्रकणडुरो। बृहत्करो य: कफवृद्धिरुच्यते॥ महान् मृदुस्तालफलोपमाकृति: सतीव्रकणडूरिह मेदसा भवेत्॥ 76॥ भावार्थ : जो भारी और स्थिर (घटने बढने वाली न हो) हो जिसमें पीडा थोडी होती हो, अत्यधिक खुजली चलती हो व कठिन हो इन लक्षणों से संयुक्त अणडवृद्धि कफज कहलाती है। जो महान् मृदु ताड के फल के समान जिसकी आकृति हो, अत्यन्त खुजली चलती हो, उसे मेदज अणडवृद्धि कहते हैं। मूत्राजवृद्धिलक्षण स गच्छत: क्षुमयति वारिपूरिता - दृतिर्यथा मूत्रानिरोधतस्तथा॥ महातिकृच्छाधिकवेदनायुतो। मृदुर्नृणां मूत्राविवृद्धिरुच्यते॥ 77॥ भावार्थ : जो सूजन चलते समय पानी से भरी हुई दृति (मशक) जिस प्रकार क्षोभ को (चंचल) प्राप्त होती है, उसी प्रकार क्षोभायमान होती है। मूत्रकृच्छ व अधिक पीडा से युक्त है व मृदु है, वह मूत्रजवृद्धि कहलाती है। यह मूत्र के रोकने से उत्पन्न होती है। अंत्राज वृद्धिलक्षण यदांत्रामेतर्गतवायुपीडितं। त्वचं समुन्नम्य विधूय वंक्षणम्॥ प्रविश्य कोशं कुरुतेःतिवेदनाम्। तदांत्रावृद्धिं प्रतिपादयेद्धिषक्॥ 78॥ भावार्थ : जिस समय अंदर रहने वाला वात अंत्र को पीडित करता है (संकुचित करता है) तब वह त्वचा को नमाकर वंक्षण संधि (राडं) को कम्पित करते हुए (उसी वंक्षण संधि द्वारा)अणड में प्रवेश करता है। तभी अंड की वृद्धि होती है, इसे वैद्य अंत्रज वृद्धि कहें। सर्व वृद्धि में वर्जनीय कार्य तथोक्रवृद्धिष्वखिलासु बुद्धिमान्। विवर्जयेद्वेगनिरोधवाहनम्॥ व्यवाययुद्धाद्यभिघातहेतुकं। ततश्च तासां विदधीत तत्क्रियाम्॥ 79॥ भावार्थ : उपयुक्त सर्व प्रकार के वृद्धिरोगों में बुद्धिमान रोगी को उचित है कि वह शरीर को आघात पहुँचाने वाली मैथुन सेवन, वेग निरोध (मलमूत्रादिक निरोध) वाहन में बैठना, युद्ध करना आदि क्रियाओं को छोड देवे। फिर उसकी चिकित्सा करानी चाहिए।