Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
236
आघात (चोट लगने) के लिए कारणभूत क्रियाओं को न करें एवं गाढा मल होने योग्य भोजन भी नहीं
करना चाहिए, दो महिने तक आहार निहार की योग्य व्यवस्था रखें।
अशमरी आदि के उपसंहार
इति क्रमादुद्धतरोगवल्लभा। नसाध्य-साध्यप्रविचारणान्वितान्॥
निगद्य तल्लक्षणतच्चिाकित्सितान्। ब्रवीम्यत: क्षुद्ररूजागणानपि॥ 71॥
भावार्थ : इस प्रकार क्रम से बडे-बडे रोग उनका लक्षण, साध्यासाध्यविचार उनकी चिकित्सा
आदि बातों को कहकर अब क्षुद्ररोगों के विषय में कहेंगे।
वृद्धि उपदंश आदि के वर्णन की प्रतिज्ञा
अत: परं वृध्युपदंशश्लीपदप्रतीतवल्मीकपदापचीगल॥
प्रलंबगणडार्बुदलक्षणैस्सह। प्रव़यते ग्रंथिचिकित्सितं क्रमात्॥ 72॥
भावार्थ : अब अणडवृद्धादिक रोग, उपदंश श्लीपद, अपचि, गलगणड, अर्बुद, ग्रन्थी आदि
रोगों का लक्षण व चिकित्सा के साथ वर्णन किया जाता है।
सप्त प्रकार की वृषणवृद्धि
क्रमाच्चा दोष्ै रुधिरेण मेदसा। प्रभूतमूत्रांत्रानिमित्ततोःपि वा॥
सनामधेया वृषणाभिवृद्ध्यो। भवंति पुंसामिह सप्तसंख्यया॥ 73॥
भावार्थ : क्रम से वात, कफ, रक्त व मेद के विकार से एवं मूत्र और आंत्र के विकार से, दोषों
के अनुसार नाम को धारण करने वाली (जैसे वातज वृद्धि, पित्तज वृद्धि आदि) वृष वृद्धि सात प्रकार
की होती है।
वृद्धि संप्राप्ति
अथ प्रवृत्तोन्यतमोःनिलादिषु। प्रदुष्टदोष: फलकोशवाहिनीं॥
समाश्रितोःसै पवन: समंतत:। करोति शोफं फलकोशयोरिव॥ 74॥
भावार्थ : वात आदि दोषों में कोई भी एक दोष स्वकारण से प्रकुपित होकर अणडकोश में बहने
वाली धमनी को प्राप्तकर वायु की सहायता से अणडकोश में फल कोश के समान सूजन को उत्पन्न
करता हैं। इसे अणडवृद्धि कहते हैं।
वात, पित्त, रक्तज वृद्धि लक्षण
मरुत्प्रपूर्ण: परुषो महान्पर:। सकणटक: कृष्णतरोःतिवेदन:॥
स एव शोफोःनिलवृद्धिरुच्यते। जवरातिदाहै: सह पित्तरक्तजा॥ 75॥
भावार्थ : जो परिपूर्ण हो, कठिन वायु से हो, कणटक (कांटे जैसे) से युक्त हो, कालांतर में