Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
234
सुखोष्णतैलेन निष्ोचनं हितं। गुदे यदि स्यात़्ातवेदना नृणां॥
तथानिलघनैषधपक्वभाजने। सवाष्पिकेप्यासनमिष्टमादरात्॥ 60॥
भावार्थ : यदि गुदक्षत होकर उसमें वेदना हुई हो तो मंदोष्ण तेल का सचिंन करना हितकर है
एवं वातहर औषधियों से पका हुआ बाफ सहित पानी में बैठना भी उपयुक्त है।
स्वेदन
सवक्रनाडीगतवाष्पतापनं। हितं शयानस्य गुदे नियोजयेत्।
तथैवममयक्रशरीर मातुरं। सुखोदकेष्वप्यगाहयेद्धिषक्॥ 61॥
भावार्थ : भगंदर से पीडित रोगी की चिकित्सा के लिए यह भी उपाय है कि एक घडे में
वातघन औषधियों से सिद्ध कषाय को भरकर उसके मुँह बंद करें और उस घडे में एक टेढी नली लगावें।
उस नली द्वारा आई हुई बाफ से गुदा को स्वेदन करें। अथवा वातघनतैल से शरीर को मालिश करके
कदुष्ण (थोडा गरम) जल को एक बडे बर्तन में डालकर उसमें रोगी को बैठा लें।
भगंदरघन उपनाह
सुतैलदुग्धाजयविपक्वपायसं। ससैंधवं वातहरैषधान्वितम्॥
सपत्रावस्त्रैर्निहितं यथासुखं। भगंदरस्याहुरिहोपनाहनम्॥ 62॥
भावार्थ : तेल, दूध, घी, सेंधानमक और वातहर औषधि इनको एकत्र डालकर तब तक
पकावें, जब तक खीर के समान गाढा नहीं होवें। इस पुलटिश को, इस भगंदर व्रण पर पत्ो और वस्त्र
के साथ जैसा सुख होवे वैसा बांधें।
शल्यज भगंदर चिकित्सा
यदेतदंर्गतशल्यनामकं। भगंदरं तच्चा विदार्य यत्नत:।
व्यपोत्ह्य शल्यं प्रतिपाद्य कृच्छ्रतां। नृपायं पूवँ विदधीत तत्क्रियाम्॥ 63॥
भावार्थ : जो शल्य (कांटा)भक्षण से उत्पन्न भगंदर है। वह असाध्य होने से उसकी कठिनता
को पहले राजा को सूचित करें। फिर उसका बहुत प्रयत्न के साथ विदारण करें एवं कांटे को निकालें।
शोधनरोपण
व्रणक्रियां प्राग्विहितां प्रयोजयेत्। प्रमेहतीव्रव्रणशोधनं भिषक्॥
भगंदरेप्यत्रा विधिर्विधीयते। विशोषतशशोधनरोपणादिकं॥ 64॥
भावार्थ : पहले प्रमेह व्रण के प्रकरण में जो व्रण क्रिया बताई गई है, उसी विधि से भगंदरव्रण
का भी शोधन करें। विशोषत: भगंदर व्रण को शोधन रोपण आदि औषधियों का प्रयोग करें।