Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
233
भगंदर छेदन क्रम
यदैवमन्योन्यगतागतिर्भवेत्। तदैकदा छेदनामिष्टमन्यथा॥
क्रमक्रमेणैव पृथक्पृथग्गतिं विदारयेद्यन्न बृहद्णं भवेत्॥ 56॥
भावार्थ : जब भगंदरों की गति परस्पर मिली हुई रहे तब उनको एक बार ही छेदन करना
चाहिए। जिनकी गति पृथक्-पृथक् है, परस्पर मिली नहीं है उनको क्रम-क्रम से विदारण करें अर्थात्
एक भरने के बाद दूसरे को। दूसरा भरने के बाद तीसरे को दारण करें। ऐसा करने से व्रण बडा नहीं
हो पाता है।
बृहत्व्रण का दोष व उसका निष्ोध
बृहद्व्रणं यच्चा भवेद्त्भगंदरम्। तदैव तस्मिन्मलमूत्रारेतसाम्॥
प्रवृत्तिरुक्रा महती गतिस्ततो। भिषग्विमुख्यैरपि शस्त्रकर्मवित्॥ 57॥
ततो न कुर्याद्विवृतं व्रणान्वितं। भगंदरं तत्कुरुते गुदक्षतिम्॥
स शूलमाधमानमथान्यभावतां। करोति वात:क्षतवक्त्रानिर्गत:॥ 58॥
भावार्थ : जिस भगंदर में (शस्त्र कर्म के कारण) व्रण (घाव) बहुत बडा हो जाता है, उस व्रण
मार्ग से मल, मूत्र, शुक्र बाहर निकलने लगते हैं। जिससे भगंदर की गति और भी महान् हो जाती है,
ऐसा भिषग्वरों ने कहा है। इसलिए शस्त्रकर्म को जानने वाले वैद्य को चाहिए की वह शस्त्र कर्म करते
समय भगंदर के व्रण (घाव) को कभी भी बडा न बनावें। यदि बढ जावे तो वह गुदा को विदारणा कर
देता है। उस क्षतगुदा के मुख से निकला हुआ वात शूल, आधमान (अफरा) को करता है।
अत: प्रयत्नदतिशोफभेदतां। विचार्य सम्यग्विदधीत भेषजम्॥
विधीयते छेदनमर्धलांगलप्रतीतगोतीर्थसमानमामकम्॥ 59॥
भावार्थ : इसलिए भगंदर की सूजन के भेदों को देखकर उस पर अच्छी तरह से विचारकर
उसके अनुकूल प्रयत्न पूर्वक शस्त्र कर्म आदि करें। भगंदर के छेदन (की आकृति) या तो अर्धलांगल1
के सदृश अथवा गोतीर्थ2 के समान करें।
1. लांगल हल को कहते हैं, जो आधा हल के समान हो, उसे अर्धलांगल कहते हैं।
2. इसके विषय में अनेक मत है। कोई तो चलती हुई गाय मूतने पर जो टेढी-टेढी लकीर होती हैं, उसे गोतीर्थ
कहते हैं। कोई तो गाय की योनि को गोतीर्थ कहते हैं।
ग्रंथांतर में ऐसा भी लिखा है -
द्वामयां समामयां पाश्र्वामया छेदे लांगलको मत:।
ह्स्वमेकतरं यच्चा सोःर्धलांगलकस्स्मृत:॥1॥
अर्थ : जो दोनों पाश्वोँ में समान छेद किया जावें, उसे ““लांगलकं”” कहते हैं। जो एक तरफ छोटा हो, वह
““अर्धलांगल”” कहलाता है।
पार्श्वगतेन छिद्रेण छेदो गोतीर्थको भवेत्॥ जो फंसवाडी के तरफ झुककर छेद किया जावें, उसे ““गोतीर्थ””
कहते हैं।