Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
232
भगंदर का असाध्य लक्षण
पुरीषमूत्राक्रिमितरेतसां। प्रवृत्तिमालोक्य भगंदरव्रणो॥
चिकित्सकस्तं मनुजं विवर्जये - दुपद्रवैरप्युपपन्नमुद्धतै:॥ 52॥
भावार्थ : भगंदर के मुख से मल, मूत्र, वात, वीर्य, क्रिमी आदि की प्रवृत्ति को देखकर एवं
भयंकर उपद्रवों के उद्रेक को देखकर चिकित्सक को उचित है कि वह भगंदर रोगी को असाध्य
समझाकर छोडें।
भगंदर की अंतर्मुखबहिर्मुखपरीक्ष
तथा विपक्षेषु भगंदरेष्वत:। प्रतीतयत्नाद्गुदजांकुरेष्विव।
प्रवेश्य यंत्राम् प्रविधाय चैषणीं। बहिर्मुखांतर्मुखतां विचारयेत्॥ 53॥
भावार्थ : उपरोक्र भगंदरों से विपरीत अर्थात् असाध्य लक्षणों से रहित भगंदर रोग को, अर्श
के समान ही अत्यन्त यत्न के साथ यंत्र को अंदर प्रवेश कर ऐषणी (लोह की शलाका) को अंदर
डालकर भगंदर का मुख अंतर्गत है या बहिर्गत है, इसको अच्छी तरह विचार करना चाहिए।
भगंदर यंत्रा
यथार्शसां यंत्रामुदाह्तं पुरा। भगंदराणां च तथाविधं भवेत्॥
अयं विशोषोःर्धशशांकसिन्नभं। स्वकर्णिकायां प्रतिपाद्यते बुधै:॥ 54॥
भावार्थ : जिस प्रकार पहले अर्श रोग के लिए यंत्र बतलाये गए हैं, वैसे ही यंत्र भगंदर के
लिए भी होते हैं। परन्तु इतना विशोष विद्वानों द्वारा कहा जाता है कि इसमें कर्णिका अर्धचंद्राकृति की
होनी चाहिए।
भगंदर में शस्त्राग्नि क्षर प्रयोग
अथैषणीमार्गत एव साशयं। विदार्य शस्त्रेण दहेत्तथाग्निना॥
निपात्येत़्ारमपि व्रणक्रियां। प्रयोजयेच्छोघनरोपणैषधौ:॥ 55॥
भावार्थ : भगंदर व्रण में लोह शलाका डालकर, भगंदर और उसके आधार कोे शस्त्रा से
विदारण करके अग्नि से जलावें। अथवा क्षरपातन करें। इस प्रकार, शस्त्र1 प्रयोग आदि करने के बाद,
उस व्रण (घाव) को, व्रणोपचार पद्धति से शोधन (शुद्ध करने वाली) रोपण (भरने वाली) औषधियों
द्वारा चिकित्सा करें। अर्थात् रोपण करें।
1. यह शस्त्रा, अग्नि व क्षर कर्म बतलाया है। इन सबको एक ही अवस्था में प्रयोग करना चाहिए। अवस्थानंतर
को देखकर प्रयोग करें।