Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 284 (book page 212)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

283
285
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 212 भावार्थ : जिसमें भिन्न-भिन्न दोषों के लक्षण प्रकट हो अर्थात् तीनों दोषों के सम्पूर्ण लक्षण एक साथ प्रकट हो, उपद्रवों से संयुक्त हो ऐसे अर्श रोग से पीडित मनुष्य शीघ्र ही यम के मुख में जाते हैं। मेढ्रादि स्थानों में अर्शरोग की उत्पत्ति मेढ्रयोनिनयनश्रवणास्य - घ्राणजेष्वपि तदाश्रयरोगा:॥ संभवंत्यतितरां त्वचि जाता। श्चर्मकीलनिजनामयुतास्ते॥ 92॥ भावार्थ : मेढ्र (शिशनेन्द्रिय ) योनि, आँख, कान, मुँह और नाक में भी अर्श रोग की उत्पत्ति होती है। उसके होने पर, मेढू आदि स्थानों में उत्पन्न होने वाले अन्य रोगों की उत्पत्ति भी होती है। यह अर्श यदि त्वचा में होवे तो, उसे चर्मकीला कहते हैं। अर्श का असाध्य लक्षण प्रसृतातिरूधिराद्यतिसारश्वासशूलपरिशोषतृषार्तम्॥ वर्जयेeुदगदांकुरवर्गाेत्पीडितं पुरुषमाशु यशोःर्थी॥ 93॥ भावार्थ : जिससे अधिक रक्त पडता हो और जो अतिसार, श्वास, शूल, परिशोष और अत्यन्त प्यास आदि अनेक उपद्रवों से युक्त हो, ऐसे अर्श रोगी को यश को चाहने वाला वैद्य अवश्य छोडें। अन्य असाध्य लक्षण अंतरXवलिजैर्गुदकीलैस्सर्वजैरपि निपीडितगात्रा:। पिच्छिलास्रकफमिश्रमलं येःजस्त्रमाशु विसृजंति सतोदम्॥ 94॥ भावार्थ : अंदर की (तीसरी) वलि में उत्पन्न अर्श एवं सिन्नपातज अर्श से पीडित तथा जो सदा पिच्छिल रक्त व कफ मिश्रित मल को विसर्जन करते रहते हैं, जिसे उस समय अत्यन्त वेदना होती है, ऐसे अर्श रोगी को असाध्य समझाकर छोडें। अन्य असाध्य लक्षण वल्य एव बहुलाविलदुर्ना। मांकुरैरूपहता गुदसंस्था:॥ तान्नरानखिलरोगसमूहै:-। कालयान्परिहरेदिह येषां॥ 95॥ भावार्थ : अर्शरोग से पीडित, गुदास्थानगत, वलिया, अत्यन्त गंदली या सड गयी हों, एवं अनेक रोगों के समूह से पीडित हों, ऐसे अर्शरोगी को असाध्य समझाकर छोडना चाहिए। अर्श रोग की चिकित्सा तच्चिाकित्सितमत: परमुद्यत्पाटयंत्रावरभेषजशस्त्रै:॥ उच्यतेःधिकमहागुणयुक्त:। क्षरपाकविधिरप्यातियत्नात्॥ 96॥ भावार्थ : उस अर्श रोग की चिकित्सा यंत्र, पट्टीबंधन, उत्तम औषधि व शस्त्रकर्म के बल से