Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 283 (book page 211)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

282
284
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 211 भावार्थ : सिन्नपातज बवासीर में, वातादि पृथक्-पृथक् दोषोत्पन्न, अशाेँ में पाये जाने वाले, पृथक् पृथक् लक्षण एक साथ पाये जाते हैं। अर्थात् तीनों दोषों के लक्षण मिलते हैं। सहज (जन्मगत) अर्श अत्यन्त सू़म होते है एवं इसमें सिन्नपातार्श में प्रकट होने वाले सर्व लक्षण मिलते हैं। (क्योंकि यह भी सिन्नपातज है।) उपरोक्र सर्व प्रकार के अर्श के समूह कष्ट साध्य होते हैं। अर्श के स्थान तिस्र एव वलयास्तु गुदोष्टादंगुलांतरनिवेशितसंस्था:॥ तत्रा दोषविहितात्मकता दुर्नामकान्यनुदिनं प्रभवंति॥ 88॥ भावार्थ : गुदास्थान में तीन1 बल (बलियाँ) होते हैं और वे गुदा के मुख से लेकर तीनों एक2- एक अंगुल के अंतर में है।)। (तात्पर्य यह कि एक-एक वलय एक-एक अंगुल प्रमाण है। इस प्रकार तीनों वलय गुदा के मुख से लेकर तीन अंगुल प्रमाण हैं) इन बलयों में, वातादि दोषोत्पन्न पूर्वोक्र सभी अर्श उत्पन्न होते हैं। अर्श का पूर्व रूप अम्लिकारुचिविदाहमहोदराविपाककृशतोदरकंपा:॥ संभवंति गुदजाकुरपूर्वोत्पन्नरूपकृतिभूरिविकारा:॥ 89॥ भावार्थ : खट्टी ढकार आना और मुख खट्टा-खट्टा हो जाना, अरुचि होना, दाह, उदर रोग होना, अपचन, कृशता व उदरकंप आदि बहुत से लक्षण अर्श रोग होने के पहले होते है। अर्थात् बवासीर के ये पूर्वरूप हैं। मूलरोग संरा ग्रंथिगुल्मयकृदद्धुतध्यष्टीलकोदरबल - क्षयशूला:॥ तिन्नमित्तजनिता यत एते। मूलरोग इति तं प्रवदंति॥ 90॥ भावार्थ : अर्श रोग से ग्रंथि, गुल्म, यकृतवृद्धि, अष्टील, उदर, बलक्षय व शूल आदि अनेक रोग उत्पन्न होते हैं। अर्थात् अनेक रोगों की उत्पत्ति में यह मूल कारण है, इसलिए इसे मूलरोग (मूलव्याधि) कहते हैं। अर्श के असाध्य लक्षण दोषभेद - कृत - लक्षणरूपोपद्रवादिसहितैर्गुदकीलै:। पीडिता: प्रतिदिनं मनुजास्ते। मृत्युवक्त्रामचिरादुपयांति॥ 91॥ 1. प्रवाहणी, विसर्जनी, संवरणी, ये अंदर से लेकर बाहर तक रहने वाली वलियों के क्रमश: नाम है। 2. अन्य ग्रंथों में, प्रथम वली 1 अंगुल प्रमाण, बाकी की दो वलियाँ 1॥ डेढ 2 अंगुल प्रमाण है, ऐसा पाया जाता है।