Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
209
भावार्थ : बालक की आयु व बुद्धि के लिए दूध वाले और कृश (पतला) स्तनों से संयुक्त
परीक्षित (दुष्ट स्वभाव आदि से रहित) बालक के हित को चाहने वाली स्वगोत्रोत्पन्न कुशल ऐसी दाई
को दूध पिलाना आदि बालक के उपचार के लिए रखनी चाहिए।
बालग्रहपरीक्ष
बालकाकृतिशरीरसुचेष्टां। संविलोक्य परिपृच्छ्रयच धात्रीम्॥
भूतवैकृतविशोषविकारा-। नाकलरय सकलं विदधीत॥ 79॥
भावार्थ : बालक के आकार और शरीर चेष्टा को देखकर एवं उसके विषय में दाई से पूछकर
भूत विकार अर्थात् बालग्रह रोग की परीक्ष करें। यादि बालग्रह मैजूद हो तो उसकी सम्पूर्ण चिकित्सा
करनी चाहिए।
बालग्रहचिकित्सा
होमधूमबलिमणडलयंत्रान् भूततंत्राविहितैषधमार्गात्॥
संविधाय शमयेच्छमनीयम्। बालकग्रहगृहीतमपत्यम्॥ 80॥
भावार्थ : बालग्रह से पीडित बालक को होम, धूंवा, बली, मणडल, यंत्र एवं भूत तंत्रोक्र भूतों
को दूर करने वाली औषधियों से उपशम करना चाहिए।
बालरोग चिकित्सा
आमयानपि समस्तशिशूनां। दोषभेदकथितैषध्योगै:॥
साध्येदधिकसाधनवेदी। मात्रायात्रा महतामिव सवाँन्॥ 81॥
भावार्थ : प्रकुपित दोषों के अनुसार अर्थात् तत्तद्रोषनाशक औषधियों के योगों द्वारा वय, बल,
दोषादि के अनुकूल मात्रा आदि की कल्पना करते हुए जिस प्रकार बडों (युवादि अवस्था वालों) की
चिकित्सा की जाती है, उसी विधि के अनुसार उन्हीं औषधियों से सम्पूर्ण रोगों की चिकित्सा कार्य में
अत्यन्त निपुण वैद्य बालकों की चिकित्सा करें।
बालकों को अग्निकर्म आदि का निष्ोध
अग्निकर्मसविरेकविशोष-। क्षरकर्मभिरशोष्ीशशूनाम्॥
आमयान्न तु चिकित्सायितव्यास्तत्रा तत्तदुचितेषु मृदुस्यात्॥ 82॥
भावार्थ : बालकों के रोगों की चिकित्सा अग्निकर्म, विरेक, क्षरकर्म, शस्त्रकर्म, वमन आदि
अग्निकर्म आदि से नहीं करना चाहिए। साध्य रोगों में तदनुरूप मृदु क्रियाओं से करनी चाहिए।