Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
202
के प्रयोग से योग्य चिकित्सा करनी चाहिए।
कोष्ठगतवात चिकित्सा
कोष्ठजानपि महानिलरोगान्। कुष्टपत्रालवणादिघृतैर्वा॥
बस्तिभिर्विविधभेषजयोगै:। साध्येदनिलरोगविधिरा:॥ 42॥
भावार्थ : कोष्ठगत महावात रोगों में पत्र लवणादिक, घृत व बस्तिप्रयोग आदि अनेक प्रकार
के प्रयोगों द्वारा सम्पूर्ण वात रोगों की विधि जाननेवाला कुशल वैद्य चिकित्सा करें।
वातव्याधि का उपसंहार
केवलोःयमितरैस्सहयुक्तो। वात इत्युदितलक्षणमार्गात्॥
आकलरय सकलं सविशोष्ै। र्भेषजैरुपचरेदनुरूपै:॥ 43॥
भावार्थ : यह केवल वातज विकार है, यह अन्य दोषों से युक्त है। इन बातों का पहले कहे हुए
वातादि दोषों के लक्षणों से निश्चयकर उनके योग्य औषधियों से चिकित्सा करनी चाहिए।
कर्णशूल चिकित्सा
कर्णशूलमपि सैंधवहिंगुच्छृंगवेररसतैलसमेतै:।
पूरयेच्छ्रवणमाशु जयेत्तं। छागतोयलशुनार्कपयोभि:॥ 44॥
भावार्थ : सैंधानमक, हींग, अदरख के रस को तेल में मिलाकर अथवा बकरे की मूत, लहसन
व अकैवे का रस इनको मिलाकर गरम करके कान में भरें और उसको सै पाँच सै अथवा एक हजार
मात्रा1 समय तक धारण करावें, तो कर्णशूल शांत होता है।
अथ मूढगर्भाधिकार:
मूढगर्भ कथन प्रतिज्ञा
उक्रमेतदखिलामययोग्यं। सच्चिाकिकित्सितमत:परमन्ये।
मूढगर्भगतिलक्षणरिष्ट-। प्रोद्यदुद्धरणयुक्तकथेयम्॥ 45॥
भावार्थ : अभी तक वात रोगों के लिए योग्य चिकित्सा विशोषों का प्रतिपादन किया है। अब
मूढगर्भ के लक्षण, रिष्ट व उद्दरण की (निकालने की) विधि आदि को कहेंगे।
गर्भपात का कारण
वाहनाधवगमनस्खलनाति-। ग्राम्यधर्मपतनाद्यभिघातात्॥
प्रच्युत: पतति विसृतगर्भ। स्सस्वाशयात्फलमिवांघ्रिपवृंदात्॥ 46॥
1. घुटने के चारों तरफ हाथ से एक चक्कर फिरा कर चुटकी बजावे। इतने काल की एक मात्रा होती है।