Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 26

25
27
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

26 वैद्यं वदंति पदशास्त्रविशोषणरा एतद्विचिंत्य च पठंति च तेपि वैद्या:॥ अ.1, श्लो. 18 क्या ही सुंदर अर्थ आचार्य ने वैद्य शब्द का किया है। इसमें किसी को विवाद ही नहीं हो सकता। आयुर्वेद इस शास्त्र को आयुर्वेद शास्त्र भी कहते हैं। उसका कारण यह है कि इस शास्त्र में सर्वरा तीथँकर के द्वारा उपदिष्ट तत्व का विवेचन किया है। इसके रान से मनुष्य की आयु सम्बन्धी समस्त बातें मालूम हो जाती हैं या उन बातों को मालूम करने के लिए यह वेद के समान है। इसलिए इस शास्त्र का अपरनाम आयुर्वेद भी कहा जाता है। वैद्यक ग्रंथ के अध्ययनाधिकारी वैद्यक शास्त्र का अमयास कैन कर सकता है, इस सम्बन्ध में लिखते हुए आचार्य ने आरा दी है कि - राजन्यविप्रवरवैश्यकुलेषु कशिचत्। धीमाननिंद्यचरित: कुश्लो विनीत:॥ प्रात: गुरुं समुपसृत्य यदा तु पृच्छेत्। सोयं भवेदमलसंयमशास्त्रभागी॥ अ.1 श्लोक 21. जो ब्राहाण क्षत्रिय व वैश्य इन तीन उच्चा वणोँ में से किसी एक वर्ण का हो, निर्दोष आचरण वाला हो, कुशल व स्वभावत: विनयी हो एवं बुद्धिमान हो, वह वैद्यक शास्त्र के अध्ययन की उत्कट इच्छा से प्रात:काल में गुरु के निकट जाकर प्रार्थना करें, वही इस शास्त्र के अध्ययन का अधिकारी हो सकता है। गुरु का कर्तव्य इस सम्बन्ध में आचार्य स्पष्ट करते हैं कि वह शिष्य के जाति, कुल व गुण आदि का परिचय कर लेवें एवं अच्छी तरह उसकी परीक्ष कर लेवें। तदनंतर श्री भगवान् अर्हन्त के समक्ष उस शिष्य को अनेक व्रत देवें। तदनंतर उस शिष्य को अध्ययन प्रारम्भ करावें। इससे प्राचीनकाल में शिष्यों का विद्याध्ययन की परिपाटी कैसी थी? उस संस्कार के प्रभाव से वे किस श्रोणी के विद्वान् बनते थे ? इत्यादि प्रशनों का उत्तर सहज मिल सकता है। वैद्यक शास्त्र के उपदेश का प्रयोजन लोकोपकारकरणार्थमिदं हि शास्त्रं। शास्त्रप्रयोजनमपि द्विविधं यथावत्। स्वस्थस्य रक्षाणमथामयमोक्षणं च। संक्षेपतस्सकल मेव निरूप्यतेःत्र॥ अ.1 श्लो. 24 वैद्यक शास्त्र की रचना लोक को उपकार करने के लिए होती है। इस शास्त्र का प्रयोजन भी दो प्रकार का है। स्वस्थ पुरुषों का स्वास्थ्यरक्षाण व रोगियों का रोग मोक्षण करना ही इसका उद्रेश्य है। उन सब बातों को यहाँ इस ग्रंथ में संक्षेप से वर्णन किया गया है। स्वास्थ्य के भेद आचार्य ने स्वास्थ्य के भेद दो प्रकार से बतलाये हैं-एक पारमार्थिक स्वास्थ्य और दूसरा व्यावहारिक स्वास्थ्य। रानावरणादि अष्टकमोँ के नाश से उत्पन्न अविनश्वर अतीन्द्रिय व अद्वितीय आत्मीय सुख को पारमार्थिक स्वास्थ्य कहते हैं। देह स्थित सप्तधातु, अग्नि व वातपित्तादिक दोषों में समता रहना, इंद्रियों में