Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
25
आशंका नहीं की जा सकती। अतएव सर्वतो प्रामाणय है।
उत्पत्ति का इतिहास
ग्रंथ के प्रारंभ में महर्षि ने आयुर्वेद-शास्त्र की उत्पत्ति के विषय में एक सुंदर इतिहास लिखा है।
जिसको पढने पर उसकी प्रामाणिकता में और भी श्रद्धा सुदृढ हो जाती है।
ग्रंथ के आदि में श्री आदिनाथ स्वामी को नमस्कार किया है। तदनंतर-
तं तीर्थनाथमधिगम्य विनम्य मूधर्ना। सत्प्रातिहार्यविभवादिपरीतमूर्तिम्।
सप्रश्रया: त्रिकरणोरुकृतप्रमाणा: पप्रच्छुरित्थमखिलं भरतेश्वराद्या:॥
श्री ऋषभनाथ स्वामी के समवसरण में भरत चक्रवर्ती आदि भव्यों ने पहुँचकर श्री भगवंत की सविनय
वंदना की और भगवान् से निम्नलिखित प्रकार पूछने लगे-
भो स्वामिन्। पहले भोगभूमि के समय में मनुष्य कल्पवृक्षों से उत्पन्न अनेक प्रकार के भोगोपभोग
सामग्रियों से सुख भोगते थे। यहाँ भी खूब सुख भोगकर तदनंतर स्वर्ग में पहुँचकर वहाँ भी सुख भोगते थे। वहाँ
से फिर मनुष्य भव में आकर अनेक पुणय कमोँ को कर अपने-अपने इष्ट स्थानों को प्राप्त करते थे। भगवन्।
अब भारतवर्ष को कर्मभूमि का रूप मिला है। जो चरमशरीरी हैं व उपपाद जन्म में जन्म लेने वाले हैं, उनको तो
अब भी अपमरण नहीं है। उनको दीर्घ आयुष्य प्राप्त होता है। परन्तु ऐसे भी बहुत से मनुष्य पैदा होते हैं, जिनकी
आयु दीर्घ नहीं रहती और उनको वात, पित्त कफादिक दोषों का उद्रेक होता रहता है। उनके द्वारा कभी शीत
और कभी उष्ण व कालक्रम से मिथ्या-आहार सेवन करनें में आता है। इसलिए अनेक प्रकार के रोगों से पीडित
होते हैं। वे नहीं जानते कि कैन-सा आहार ग्रहण करना चाहिए और कैन-सा नहीं लेना चाहिए। इसलिए,
उनके स्वास्थ्य रक्षा के लिए योग्य उपाय आप बतावें। आप शरणागतों के रक्षाक हैं। इस प्रकार भरत के प्रार्थना
करने पर, आदिनाथ भगवंत ने दिव्यधवनि के द्वारा पुरुष का लक्षण, शरीर, शरीर का भेद, दोषोत्पत्ति, चिकित्सा,
कालभेद आदि सभी बातों का विस्तार से वर्णन किया। तदनंतर उनके शिष्य गणधर व बाद में तीथँकरों ने व
मुनियों ने आयुर्वेद का प्रकाश उसी प्रकार किया। वह शास्त्र एक समुद्र के समान है, गंभीर है। उससे एक बूँद
को लेकर इस कल्याणकारक की रचना हुई है अथवा उस शास्त्र की यह एक बूँद है। सर्वरा भाषित होने के
कारण सबका कल्याण करने वाला है। इस प्रकार के ग्रंथ के इतिहास को प्रकट करते हुए प्रत्येक अध्याय के
अंत में यह श्लोक लिखते हैं।
इति जिनवक्त्रविनिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:।
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम् ॥
वैद्यक शब्द की निरुक्ति
वैद्य शब्द की व्याख्या करते हुए आचार्य ने लिखा है कि जीवादिक समस्त पदाथोँ के लक्षण को प्रकट
करने वाले केवलरान को विद्या कहते हैं। उस विद्या से इस ग्रंथ की उत्पत्ति हुई, इसलिए इसे वैद्य कहते हैं। इस
ग्रंथ के अध्ययन व मनन करने वाले विद्वान् को भी वैद्य कहते हैं। यथा -
विद्येति सत्प्रकटकेवललोचनाख्या तस्यां यदेतदुपपन्नमुदारशास्त्रम्।