Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 27

26
28
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

27 प्रसन्नता व मन में आनंद रहना एवं शरीर निरोग रहना, इसे व्यावहारिक-स्वास्थ्य कहते हैं। स्वास्थ्य बिगडने के लिए आचार्य ने असातावेदनीय कर्म को मुख्य बतलाया है और वात, पित्त व कफ में विषमता आदि को बाह्य कारण में ग्रहण किया है। इसी प्रकार रोग के शांत होने में भी मुख्य कारण असाता वेदनीय कर्म की उदीरणा व साता का उदय एवं धर्म सेवन आदि हैं। बाह्यकारण तद्रोगयोग्य चिकित्सा व द्रव्य, क्षेत्र, काल एवं भाग्य की अनुकूलता आदि है। चिकित्सा का हेतु वैद्य को उचित है कि वह निस्पृह होकर चिकित्सा करे। इस विषय में आचार्य ने बहुत अच्छी तरह खुलासा किया है। सातवें अध्याय में इस विषय को स्पष्ट करते हुए आचार्य ने लिखा है कि चिकित्सा पापों को नाश करने वाली है। चिकित्सा से धर्म की वृद्धि होती है। चिकित्सा से इहलोक व परलोक में सुख मिलता है। चिकित्सा से कोई अधिक तप नहीं है। इसलिए चिकित्सा को कोई काम, मोह व लोभ वश होकर न करें और न चिकित्सा में कोई प्रकार से मित्रता का अनुराग होना चाहिए और न शत्रुता का रोष रखकर ही चिकित्सा करनी चाहिए। बंधु बुद्धि से, सत्कार के निमित्त से भी चिकित्सा नहीं होनी चाहिए। अर्थात् चिकित्सक को अपने मन में किसी भी प्रकार का विकार नहीं रखना चाहिए। किन्तु वह रोगियों के प्रति करुणा बुद्धि से व अपने कमोँ के क्षय के लिए चिकित्सा करे। इस प्रकार निस्पृह व समीचन विचारों से की गई चिकित्सा कभी व्यर्थ नहीं होती, उस वैद्य को अवश्य ही हर तरह से सफलता प्राप्त होती है। जैसे किसान यदि परिश्रम पूर्वक खेती करता है तो उसका फल व्यर्थ नहीं होता, उसी प्रकार परिश्रम पूर्वक कि ए हुए उद्योग में भी वैद्य को अवश्य अनेक फल मिलते हैं। चिकित्सक चिकित्सा करने वाला वैद्य कैसा होना चाहिए, इस विषय पर ग्रंथकार ने जो प्रतिपादन किया है, वह प्रत्येक वैद्यों को ध्यान में रखने लायक है। उनका कहना है की- चिकित्सक: सत्यपर: सुधीर: क्षमन्वित: हस्तलघुत्वयुक्त:। स्वयंकृती दृष्टमहाप्रयोग: समस्तशास्त्रार्थविदप्रमादी॥ अ.7 श्लो. 38 अर्थात् वैद्य सत्यनिष्ठ, धीर, क्षमा सम्पन्न, हस्तलाघवयुक्त, स्वयं औषधि तैयार करने में समर्थ बडे बडे रोगों पर किए गए प्रयोगें को देखा हुआ, सम्पूर्ण शास्त्रों को जानने वाला व आलस्य रहित होना चाहिए। वैद्य को उचित है कि वह रोगियों को अपने पुत्रों के समान मानकर उनकी चिकित्सा करें। तभी वह सफल वैद्य हो सकता है। इस विषय को प्रथमाध्याय में आचार्य ने इस प्रकार विवेचन किया है कि ग्रंथ को जानने वाला, बुद्धिमान अन्य आयुर्वेदकारों के मत का भी अमयासी, अच्छी तरह बडे बडे प्रयोगों को करने में चतुर, बहुत से गुरुओं से अनुभव प्राप्त, ऐसा वैद्य विद्वानों के लिए भी आदरणीय होता है। वैद्य दो प्रकार के होते हैं। एक शास्त्र वैद्य व दूसरे क्रियावैद्य। जिसने केवल वैद्यक शास्त्रों का अध्ययन किया हो, उसे क्रियावैद्य कहते हैं। जो केवल चिकित्सा विषय में ही प्रवीण हो, उसे क्रियावैद्य कहते हैं। परन्तु