Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
171
कुष्ठ में दोषों की प्रधानता
वातान्महैकं परिसर्पमेकं पित्तादतोःन्यदवशिष्टच्यमिह त्रिादोष्यम्।
देहेःखिले ताडनभेदनत्वक्-संकोचनं महति कुष्ठपरे तथैकं॥ 65॥
भावार्थ : वात से महाकुष्ठ उत्पन्न होता है। पित्त से परिसर्प व अन्य कुष्ठ होते हैं। बाकी के
सब त्रिदोष से उत्पन्न होते हैं। महाकुष्ठ से युक्त रोगी के शरीर में ताडन-भेदन, त्वक्संकोचन आदि
लक्षण होते हैं।
एक विचर्चि विपदिका कुष्ठ लक्षण
कृत्स्नं शरीरं घनकृष्णवणँ। तोदान्वितं समुपयत्यरुणप्रभं वा।
दह्या:सदापाणितले विचर्चि:। पादद्वये भवति सैव विपादिकारव्या॥ 66॥
भावार्थ : जिसमें सारा शरीर काला वर्ण अथवा लाल हो जाता है एवं शरीर में दर्द, सुई चुभने
जैसी पीडा होती है, वह भी एक कुष्ठ है। जिससे करतल में जलन उत्पन्न होती है, उसे विचर्चि कहते
हैं यदि दोनों पादतलों में जलन उत्पन्न करें तो उसे विपादिका कुष्ठ कहते हैं।
परिसर्प विसर्पण कुष्ठ लक्षण
पित्तात्सदाहा:पिटकास्सुतीव्रा:। स्रावान्वितास्सरुधिरा: परिसर्पमाहु:।
सोष्णं समंतात्परिसर्पते य-त्ी़णं विसपर्णमिति प्रवदंति तजरा:॥ 67॥
भावार्थ : पित्त से जलनसहित, तीव्र पूय व रक्त निकलने वाले पिटक जिसमें होते हैं, उसे
परिसर्प कहते हैं जो कि उष्ण रहता है और सारे शरीर में फै लता है। जो ती़ण रहता है, उसे विसर्पण
कहते हैं।
किटिभपामाकच्छुलक्षण
सस्रावसुस्निग्धमतीवकृष्णं सन्मणडलं किटिभमाहुरतिप्रगल्भा:।
ऊष्मान्वितं शोषयुतं सतोदं पाणयोस्तले प्रबलचर्मदलं वदंति॥ 68॥
पामेति कंडूप्रबला: सपूयतीव्रोष्मिका: पिटिकिका: पदयुग्मजाता:।
पाणयो: स्फिचो: संभवति प्रभूता। या सैव कच्छुरिति शास्त्रविदोपदिष्टा॥ 69॥
भावार्थ : स्रावसहित, स्निग्ध अत्यन्त काला व मंडल सहित कुष्ठ को किटिम कहते हैं।
करतल में जो कुष्ठ होता है उष्णता, शोष व तुदन जैसी दर्द से युक्त होता है, उसे चर्मदल कुष्ठ कहते
है। जिसमें तीव्र खाज चलती हो, पीप का स्राव होता हो, तीव्र उष्णता से युक्त हो, ऐसे दोनों पादों में
उत्पन्न होने वाली पिटिकाओं को पामाकुष्ठ कहते हैं। वही यदि हाथ व चूतड में पैदा हो तो उसे आयुर्वेद
शास्त्ररा विद्वान् कच्छु कहते हैं।