Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
170
कुष्ठ का पूर्वरूप
प्रस्वेदनास्वेदनरोमहर्षा - स्सुप्तत्वकृष्णरुधिरातिगुरुत्वकंडू:।
पारुष्यविस्पंदनरूपकाणि। कुष्ठे भविष्यति सति प्रथमं भवंति॥ 60॥
भावार्थ : अत्यधिक पसीना आना, बिल्कुल पसीना नहीं आना, रोमांच, छूने से मालूम नहीं
होना, रक्त (खून) काला हो जाना, शरीर अत्यन्त भारी हो जाना, खाज चलना, कठिनता होना व कंपन
ये सब कुष्ठ के पूर्वरूप हैं।
सप्तमहाकुष्ठ
वातोद्धवं कृष्ठमिहारुणाख्यं। विस्फोटनैररुणवर्णयुतैस्सतोदै:।
पित्तात्कपालव्र्यकजिह्विकाच्चाैदुंबरं स्फुरितकाकनकं सदाहम्॥ 61॥
भावार्थ : अरुण कुष्ठ वात से उत्पन्न होता है, जो दर्द सहित लालवर्ण के फफोलों से युक्त होता
है। ऋष्य कपाल, जिह्वा, औदुंबर, काकनक ये चार कुष्ठ पित्त से उत्पन्न होते हैं।
श्लेष्मोद्धवं दद्रुसपुणडरीकं। कणडूयुताधिकसितं बहुलं चिरोत्थम्॥
धातुप्रवेशादधिकादसाध्यात्। कुष्ठानि सप्त कथितानि महांति लोके॥ 62॥
भावार्थ : कफ से दद्रु और पुणडरीक ऐसे दो कुष्ठ उत्पन्न होते है जो अधिक खुजली, श्वेतवर्ण
युक्त, मोटा, बहुत दिनों से चले आने वाले होते हैं। ये सब कुष्ठ धातुवों में प्रविष्ट होने से अधिकतर
असाध्य होने से ये सात प्रकारके कुष्ठ महाकुष्ठ कहे गए है।
क्षुद्रकुष्ठ
क्षुद्राणयरुष्कुष्ठमिहापि सिधम। श्लेष्मान्वितं रक्ततया सहस्रम्॥
प्रदिष्टरूपेःद्धुतकणडुराणि श्वेतं तनुत्वचि भवंपरुषं च सिधम॥ 63॥
भावार्थ : श्लेष्म व रक्तभेद से क्षुद्रकुष्ठ में हजारों भेद होते हैं, उनमें से अरुष्कुष्ठ, सिधमकुष्ठ
इन दोनों में कफ प्रधान होता है। जिसमें अत्यधिक खाज चले, शरीर के चमडे सफेद हो जायें एवं कठिन
हो जाये, उसे सिधम कुष्ठ कहते हैं।
रकशकुष्ठलक्षण
निस्राववत्य: पिटका: शरीरे। नश्यंति ता: प्रतिदिनं च पुनर्भवंति।
कणडूयुता: सू़मबहुप्रकारा: स्निग्धा: कफादधिकृता रकशोति दृष्टा:॥ 64॥
भावार्थ : जिनसे पूय नहीं निकलते हों ऐसी बहुत-सी फँुसिंयाँ शरीर में रोज उत्पन्न होती है
व रोज नष्ट होती है। उनमें खाज चलती है। वे सू़म व अनेक प्रकार से होता है। स्निग्ध गुण से युक्त
एवं कफ से उत्पन्न होने से उसे रकश कहते हैं।