Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
24
से दूसरे प्राणी की रक्षा जैनधर्म के लिए सम्मत नहीं है। इसलिए उन्होंने हसिोंत्पादक द्रव्यों का सेवन ही निषिद्ध
बतलाया है।
दूसरी बात आगमों की स्वतंत्र कल्पना जैन परम्परा को मान्य नहीं है। वह गुरुपरम्परा से आने पर ही
प्रमाण कोटि में ग्राह्य है। उस नियम का पालन वैद्यक ग्रंथ में भी किया जाता है। मनगढन्त कल्पना के लिए उस
में भी स्थान नहीं है।
इतर वैद्यक ग्रंथों में औषधियों का प्रयोग, स्वास्थ्य रक्षा आदि बातें ऐहिक प्रयोजन के लिए बतलाई गइँ
हैं। शरीर को निरोगी रखकर उसे हट्टा-कट्टा बनाना व यथेष्ट इन्द्रिय भोग का भोगना यही एक उनका उद्रेश्य
सीमित है। परन्तु शरीर स्वास्थ्य, आत्म स्वास्थ्य के लिए है। इन्द्रियों के सेवन में भी जैनाचायोँ ने जगह-जगह
पर स्पष्ट किया है। इसलिए ही औषधियों के सेवन में भी जैनाचायोँ ने भ़याभ़य सेव्यासेव्य आदि पदाथोँ का
ख्याल रखने के लिये आदेश किया है।
इस प्रकार जैन-जैनेतर आयुर्वेद ग्रंथों को सामने रखकर विचार करने पर जैनाचायोँ के वैद्यक ग्रंथों में
बहुत विशोषता और भी मालूम हो जायेगी।
जैन वैद्यक की प्रामाणिकता :
जैनागम में प्रामाणिकता सर्वरा-प्रतिपादित होने से है। उसमें स्वरुचि विरचितपने को स्थान नहीं है।
सर्वरा परमेंष्ठी के मुख से जो दिव्यधवनि निकलती है, उसे श्रुतरान के धारक गणधर परमेंष्ठी आचारांग आदि
बारह भेदों में विभक्त कर निरुपण करते हैं। उनमें बारहवें अंग के चैदह उत्तर भेद हैं। उन चैदह भेदों में (पूर्व)
प्राणावाय नामक एक भेद है। इस प्राणावाय पूर्व में ““कायचिकित्साद्यष्टांग आयुर्वेद: भूतकर्म-जांगुलिप्रकम:
प्राणापानविभागोपि यत्र विस्तरेण वर्णितस्तत्प्रणावायम्”” अर्थात् जिस शास्त्र में काय, तद्गतदोष व चिकित्सादि
अष्टांग आयुर्वेद का वर्णन विस्तार से किया गया हो, पृथवी आदिक भूतों की क्रिया, विष्ैले जानवर व उनकी-
चिकित्सा वगैरह तथा प्राणापान का विभाग जिसमें किया हो, उसे प्राणावाय पूर्व शास्त्र कहते हैं। इस प्राणावाय
पूर्व के आधार पर ही उग्रदित्याचार्य ने इस कल्याणकारक की रचना की है। ऐसा महर्षि ने ग्रंथ में कई स्थानों
पर उल्लेख किया है और ग्रंथ के अंत में उसे स्पष्ट किया है।
सर्वार्धाधिकमागधीयविलसद्धाषाविशोष्षोज्वल-,
प्राणावायमहागमादवितथं संगृह्य संक्षेपत:
उग्रादित्यगुरुर्गुरुर्गुरुगणैरुमदासिसैख्यास्पदं ।
शास्त्रं संस्कृतभाषया रचितवानित्येष भेदस्तयो:॥ अ. 25 श्लो. 54
सुंदर अर्धमागधी भाषा में अत्यन्त शोभा से युक्त महागंभीर ऐसा प्राणावाय नामक जो महान् शास्त्र है,
उसको यथावत् संक्षेप में संग्रह कर महात्मा गुरुओं की कृपा से उग्रादित्याचार्य ने सर्व प्राणियों का कल्याण
करने में समर्थ इस कल्याणकारक को बनाया। वह अर्धमागधी भाषा में है और यह संस्कृत भाषा में है। इतना
ही दोनों में अंतर है। इसलिए यह आगम उस द्वादशांग का ही एक अंग है और इस ग्रंथ की रचना में महर्षि का
निजी कोई स्वार्थ नहीं है। तत्व-विवेचन ही उनका मुख्य ध्येय है। इसलिए इसमें अप्रामाणिकता की कोई