Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 20

19
21
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

20 सम्पादकीय वक्तव्य पूर्वनिवेदन सबसे पहले मैं यह निवेदन करना आवश्यक समझाता हूँ कि मैं न कोई वैद्य हूँ और न मैंने इस आयुर्वेद को कोई क्रमबद्ध अध्ययन ही किया है। इसलिए इसके सम्पादन में व अनुवादन में अगणित त्रुटियों का रहना संभव है। परन्तु इसका संशोधन मुंबई व अहमदनगर के दो अनुभवी वैद्य मित्रों ने किया है। इसलिए पाठकों को इसमें जो कुछ भी गुण नजर आवें तो उसका श्रोय उनको मिलना चाहिए और यदि कुछ दोष रह गये हों तो वह मेंरे अरान व प्रमाद का फल समझाना चाहिए। सहसा प्रशन उपस्थित होता है कि फिर मैंने इस कार्य को हाथ में क्यों लिया? जैनाचायोँ ने जिस प्रकार न्याय, काव्य, अलंकार, कोश, छंद व दर्शन शास्त्रों का निर्माण किया था उसी प्रकार जयोतिष व वैद्यक ग्रंथों का भी निर्माण कर रखा है। जैन महर्षियों में यह एक विशोषता थी कि वे हर एक विषय में निष्णात विद्वान् होते थे। प्रात:स्मरणीय पूजयपाद, परमपूजय समन्तभद्र, जिनसेन, गुरु वीरसेन, गुण भंडार श्रीगुणभद्र, महर्षि सोमदेव, सिद्धवर्णी रत्नाकर व महापंडित आशाधर आदि महापुरुषों की कृतियों पर हम एक बार नजर डालते हैं तो आश्चर्य होता है कि इन्होंने अनेक विषयों पर किस प्रकार प्रैढ प्रभुत्व को प्राप्त किया था। प्रत्येक ऋषि अपने काल के माने हुए हैं। उनका पांडित्य सर्व दिगंत व्यापी हो रहा था। उन महर्षियों ने अपने जप-तप-ध्यान से बचे हुए अमूल्य समय को शिष्यों के कल्याणार्थ लगाया और परम्परा से सबको उनके रान का उपयोग हो, इस हेतु से अनेक ग्रंथों का निर्माण कर रखा, जिससे आज हम लोगों के प्रति उनका अनंत उपकार हुआ है। जैन संसार में खासकर दिगम्बर जैन सम्प्रदाय में साहित्य अभिरुचि व तद् उद्दार की चतिां बहुत कम है, यह मुझो बहुत दु:ख के साथ कहना पडता है। इस बात की सत्यता एक बार दूसरे संप्रदाय के द्वारा प्रकाशित साहित्यों से तुलना करने से मालूम हो सकती है। सत्ता की दृष्टि से संस्कृत, हिन्दी, कर्नाटक भाषाओं में दिगंबर संप्रदाय का जो साहित्य है, उतना किसी का भी नहीं है। उद्दार की दृष्टि से दिगंबरियों के साहित्य के समान अल्प प्रमाण किसी का भी नहीं है। प्रत्युत लोग समय का फायदा लेने लगे हैं। एक तरफ से हमारे समाज के कर्णधार कई प्रकार से साहित्य के प्रचार को रोक रहे हैं। कोई आम्नाय के पक्षपात से प्रकाशन का विरोध कर रहे है तो कोई पैसे के लोभ से दूसरों को दिखाने की उदारता नहीं बतलाते। कई शास्त्र भंडार तो वषोँ से बंद हैं। उन्हें खुलवाने का न कोई खास प्रयत्न ही किया जाता है और करने पर सफलता भी कम मिलती है। ऐसी अवस्था में जब दिगम्बर संप्रदाय के सज्जानों पर प्रमाद देवता की खूब कृपा है, उसे देखकर अन्य लोग कोई प्रशस्ति बदल कर, कोई मंगलाचरण बदल कर, कोई कर्ता की मरम्मत कर, कोई ग्रंथ के नाम को बदलकर, कोई अपने मतलब की बात को निकाल घुसेडकर, इस प्रकार तरह-तरह से दिगंबर साहित्यों को सामने ला रहे हैं। कुछ साहित्य प्रेमी सज्जानों की कृपा से हमारे न्याय, दर्शन व साहित्य तो केवल आंशिक रूप में बाहर आये है। परन्तु वैद्यक व जयोतिष के ग्रंथ तो बाहर आये ही नहीं है। इन विषयों की कृति भी जैनाचायोँ की बहुत