Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
110
वातकणटक- पैरों को विषम रूप से रखने से वा अत्यन्त परिश्रम के द्वारा प्रकुपित वायु
गुल्फसंधि (गट्टा) को आश्रित कर पीडा उत्पन्न करता है, उसे वातकणटक कहते हैं।
पादहर्ष - जिसमें दोनों पाद हर्षित एवं थोडी देर के लिए संरा शून्य होते हैं और अपने को
थोडा मोटा हुआ जैसा प्रतीत होता है।
तूनी प्रतितूनी, अष्टीला व आधमान के लक्षण
तुनिप्रतितुनिं च नाभिगुदमध्यकोत्ष्ठीलिका-मनुप्रतिबिपिलोमिकां स कुरुते मरुद्रोधिनीम्।
तथा प्रतिसमानलोमगुणनामकाधमानकं। करोति भृशशूलमप्यधिकृतोःनिल: कुक्षिग:॥19॥
भावार्थ : प्रकुपित वाततूनि प्रतितूनि तथा नाभि और गुदा के बीच में वात को रोकने वाली
अनुलोमाष्ठीला(अष्ठीला) प्रतिलोमाष्ठीला (प्रत्यष्ठीला) नामक रोग को उत्पन्न करता है। कुक्षि
(उदर) गत वायु अत्यन्त शूलोत्पादक आधमान, प्रत्याधमान नामक रोग को पैदा करता है। इसका
खुलासा इस प्रकार है-
तूनी- जो पक्वाशय व मूत्राशय में अथवा दोनों में एक साथ उत्पन्न हो, नीचे (गुदा और
गुह्येन्द्रिय) की तरफ जाता हो, गुह्येन्द्रिय व गुदा को फोडने जैसी पीडा का अनुभव कराता हो, ऐसी
वेदना (शूल) को तूनी नामक वातव्याधि कहते हैं।
प्रतितूनी- जो शूल गुदा और गुह्येन्द्रिय में उत्पन्न होकर वेग के साथ, ऊपर के तरफ जाता हो
एवं पक्वाशय में पहुँचता हो, उसे प्रतितूनी कहते हैं।
अष्ठीला- जिससे नाभि व गुदा के बीच में गोल पत्थर जैसी, ग्रंथि (गांठ) उत्पन्न हो जाती है,
जो चलनशील अथवा अचल होता है, जिसके उपरिम भाग दीर्घ है, तिरछा भाग उन्नत (ऊँचा उठा हुआ)
है और जिससे वायु मलमूत्र रुक जाते हैं, उसे अष्ठीला कहते हैं।
प्रत्यष्ठीला- यह भी उपरोक्र अष्ठीला सदृश्य ही है, लेकिन इसमें इतना विशोष है कि इसका
तिरछा भाग दीर्घ होता है।
आधमान- जिससे पक्वाशय में गुडगुड, चल चल, ऐसे शब्द होते हैं, उग्र पीडा होती है, वात
से भरी हुई थैली के समान, पेट (पक्वाशय प्रदेश) फूल जाता है, उसे आधमान कहते हैं।
प्रत्याघमान- उपरोक्र आधमान यदि आमाशय में उत्पन्न होवें, उसे प्रत्याधमान कहते हैं। लेकिन
इस से दोनों पार्श्व (बगल) और हृदय में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है।
वातव्याधि का उपसंहार
स सर्वगतमारुतो बहुविधामयान्सर्वगान्। करोत्यवयवे तथावयवशोफशूलादिकान्॥
किमत्रा बहुना स्वभेदकृतलक्षणैर्लक्षितैर्गदैर्निगदितैर्गदाशनिनिभै: क्रियैका मता॥20॥
भावार्थ : यदि वात सर्व देहगत हो तो सवाँगवात, सवाँगकम्प आदि नाना प्रकार के सर्व शरीर