Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
109
विशोष : प्रकुपित, वायु, कफ से युक्त होता हुआ, शरीर की समस्त धमनियों को प्राप्त होकर
शरीर को दणड के समान आयत (सीधा) कर देता है। इसको दणडापतानक वातव्याधि कहते हैं। वही
वायु (कफ से युक्त) वैसे ही (समस्त धमनियों को प्राप्त कर) शरीर को धनुष समान नमा देता है उसे
धनुस्तम्भ वातव्याधि कहते हैं तथा वही वायु शरीर के बहिर्भाग की धमनियों को प्राप्त हो जाये, तो
बाहर के तरफ शरीर को नमा देता है और अमयंतर (अन्दर के तरफ) के धमनीगत हो, तो अन्दर के
तरफ नमा देता है, इनको क्रम से बहिरायाम अंतरायाम वातव्याधि कहते हैं।
गृध्रसी अवबाहु की संप्राप्ति व लक्षण
यदात्मकरपादचारुतरकंदरान् दणडयन्। स खणडयति चणडवेगपवनो भृशं मानुषान्॥
तदा निभृतविश्वसत्प्रकटवेदना गृध्रसिं। करोति निभृतावबाहुमपिचांसदेशस्थितं॥17॥
भावार्थ : जिस समय हाथ और पैरों के मनोहर कंडराओं को दणिडत (पीडित करता हुआ)
भयंकर वेगवाला पवन, मनुष्यों को हाथ पैरों का टूटा-सा अनुभव कराता हो, उस समय,उन स्थानों में
असह्य पीडा होती है। इस को गृध्रसी रोग कहते है। कंधों के प्रदेश (मूल) में स्थित वायु, तत्स्थानगत,
शिराओं को संकोचित कर, हाथों के स्पन्दन (हिलन) को नष्ट करता है, उसे अवबाहु कहते हैं।
कलायखंज, पंगु, ऊरुस्तम्भ, वातकटंक व पादहर्ष के लक्षण
कटीगत इहानिल: खल: कलायखंजत्वकृत्। नरं तरलपंगुमंगविकलं समापादयेत्॥
तथोरुगतऊख्युग्ममपि निश्चलं स्तंभयेत् -स्ववातकृतकंटकानपि च पादहषेँ पदे॥18॥
भावार्थ : कटिप्रदेशगत दुष्टवायु जब पैरों के कंडाराओं को (मोटी नस) खींचता है तब
कलायखंज, व पंगु नामक व्याधि को पैदा करता है, जिस (पंगु) से मनुष्य का अंग विकल हो जाता
है, अर्थात् पैरों के चलने की शक्ति नाश हो जाती है। यदि वह ऊरु स्थान को प्राप्त हो तो दोनों ऊरुवों
को स्तंभित करता है, जिससे दोनों ऊरु निश्चल हो जाते है एवं पादगत वायु पादहर्ष नामक व्याधि को
उत्पन्न करता है। इसका खुलासा इस प्रकार है।
कलायखंज- जो गमन के आरंभ मे कम्पाता है, लंगडे की तरह चलाता है और पैरों की संधि
छूटी हुई-सी मालूम होती है, उसे कलायखंज वातव्याधि कहते हैं।
पंगु- दोनों पैर चलनक्रिया में बिल्कुल असमर्थ हो जाते हैं, उसे पंगु (पांगला) कहते हैं।
ऊरुस्तम्भ - जिसमें दोनों ऊरु, स्तब्ध, शीत और चेतनारहित होते हैं। तथा इतने भारी हो जाते
हैं मानों दूसरों के पैरों को लाकर के रख दिया है। उनमें असह्य पीडा होती है। वह रोगी चिंता, अंगमर्द
(अंग में पीडा) तंद्रा, अरुचित, जवर आदि उपद्रवों से युक्त होता है और वह अपने पैरों को, अत्यन्त
कष्ट से उठाता है। इत्यादि अनेक लक्षणों से संयुक्त इस व्याधि को (अन्य मतके) कोई 2 आचार्य
आढयवात भी कहते है।