Skip to content

Chapter 8 · Treatment of vata diseases

PDF page 180 (book page 108)

वातरोगाधिकार:

179
181
Open chapter 8 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / वातरोगाधिकार: 108 होता है। उस रोग में इंद्रियों का विकार होता है। मुख वक्र होता है। प्राणियों का पचन ठीक क्रम से नहीं निकलता है। अक्रम होकर निकलता है। अर्दित का असाध्य लक्षण व पक्षघात की समाप्ति व लक्षण त्रिावर्षकृतवेपमानशिरसशिचराद्धषिणो। निमेषरहितस्य चापि न च सिध्यतीहार्दित:॥ रुधा च धमनीशरीरसकलार्धपक्षश्रितान्। प्रपद्य पवन: करोति निभृतांगमराकृतम्॥13॥ भावार्थ : जिस अर्दित रोगी का शिर, बराबर तीन वर्ष से काँप रहा हो, बहुत देर से जिसका वचन निकलता हो, आँखें जिनकी बंद नहीं होती हो ऐसे रोगों का अर्दित रोग असाध्य जानना चाहिए। वही वायु शरीर के सम्पूर्ण अर्ध भाग में आश्रित धमनियों को प्राप्त कर और उनको रोककर, (विशोषण कर) शरीर को कठिन बनाता है एवं स्पर्श रान को नष्ट करता है (जिससे शरीर का अर्ध भाग अकर्मणय होता है) इस रोग को, पक्षवध पक्षघात व एकांगरोग भी कहते हैं। पक्षघात का कृच्छ्रसाध्य व असाध्य लक्षण स केवलमरुत्कृतस्तु भुवि कृच्छ्रसाध्य स्मृतो। न सिध्यति च य: क्षताद्धवति पक्षघात: स्फुटं॥ स एव कफकारणाeुरुतरातिशोफावहस्सपित्तरुधिरादपि प्रबलदाहमूच्र्छाधिक:॥14॥ भावार्थ : वह पक्षघात यदि केवल वात से युक्त है तो उसे कठिनसाध्य समझाना चाहिए। यदि क्षत (जरुम) के कारण पक्षघात हो गया हो तो वह निश्चय से असाध्य है। वह यदि कफ से युक्त हो तो शरीर को भारी बनाता है एवं शरीर में सूजन आदि विकार उत्पन्न होते हैं। पित्त एवं रक्त से युक्त हो, तो शरीर में अत्यधिक दाह व मूच्र्छा आदि उत्पन्न होते हैं। अपतानक व आक्षेपक के असाध्य लक्षण तथैवमपतानकोःप्यधिकशाेणितातिस्रवात्। स्वगर्भपतनात्तथा प्रकटिताभिघातादपि॥ न सिध्यति परित्यजेदथ भिषक्रमप्यातुरं। तथैवमभिघातजान् स्वयमिहापि चाक्षेपकान्॥15॥ भावार्थ : शरीर से अधिक रक्त के बह जाने से, गर्भ च्युति होने से एवं और कोई धक्का लगने से उत्पन्न अपतानक रोग भी असाध्य है। ऐसे अपतानक से पीडित रोगी को एवं जखम से उत्पन्न आक्षेपक रोगी को वैद्य असाध्य समझाकर छोडें। दणडापतानक, धनुस्तम्भ, बहिरायास, अंतरायाम की संप्राप्ति व लक्षण समस्तधमनीगतप्रकुपितोःनिल: श्लेष्मणा। स दणडधनुराकृतिं तनुमिहातनोत्यायताम्॥ स एव बहिरंतरंगधमनीगतोःप्युद्धतो। बहिर्वहिरिहांतरांतरधिकं नरं नामयेम्॥16॥ भावार्थ : वायु समस्त धमनियों में व्याप्त होकर कफ से प्रकुपित हो जाय तो वह सारे शरीर को दणड व धनुष्य के आकार में नमा देता है। वह वायु यदि बहिरX धमनीगत हो तो बाहर की तरफ, और यदि अंतरX धमनीगत हो तो अंदर के तरफ शरीर को नमाता है।