Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
107
भावार्थ : जिस प्रकार आमाशय, व पक्वाशय में प्रकुपित (समान) वायु आमाशयगत व
पक्वाशयगत छर्दि अतिसार आदिं रोगों को उत्पन्न करता है, उसी प्रकार त्वगादि स्वस्थानों में प्रकुपित
तत्तद्वायु भी स्व-स्व स्थानगत व्याधिको यथाक्रम से पैदा करता है। यदि ये पाँचों वायु एक साथ प्रकुपित
होवे तो, शरीर को ही नष्ट कर देते है, जिस प्रकार प्रलयकाल का वायु समस्त पृथवी को नष्ट करता
है।
कफ, पित्त, रक्तयुक्त वात का लक्षण
कफेन सह संयुतस्तनुमिहानिलस्तंभये-दवेदनमलेपनानिभृतमंगसंस्पर्शनम्॥
सपित्तरूधिरान्वितस्सततदेहसंतापकृ-द्धविष्यति नरस्य वातविधिरेवमत्रा त्रिाधा॥ 9॥
भावार्थ : यदि वायु कफ युक्त हो तो शरीर को स्तम्भन करता है। पीडा उत्पन्न नहीं करता है,
और स्पर्श में कठिन कर देता है। यदि पित्त व रक्त से युक्त हो तो देह में संताप (जलन) पैदा करता
है। इन तीन सांसर्गिक अवस्थाओं में भी तीन प्रकार से वात की ही चिकित्सा करनी पडती है।
वातव्याधि के भेद
मुहुर्मुहुरिहाक्षिपत्यखिलदेहमाक्षेपक:। स संचलति चापतानक इति प्रतीतो निल:।
मुखार्धमखिलार्धमरिं्दतसुपक्षघातादपि। स्थितिर्भवति निश्चलं विगतकर्मकार्यादिकम्॥10॥
भावार्थ : सम्पूर्ण शरीर को बार-बार कम्पन करने वाला आक्षेप वात, चंचलयुक्त सुप्रसिद्ध
अपतानक, आधे मुखको वक्र करके निश्चल करने वाला अर्दित, सारे शरीर के अर्ध भाग का निश्चेष्ट
करने वाला पक्षघात, ये सब वातरोग के भेद हैं।
अपतानक रोग का लक्षण
करांगुलिगतोदरोरुहृदयाश्रितान् कंडरान्। क्षिपं क्षिपति मारुतस्स्वकशररिमाक्षेपकान्।
कफं वमति चोधर्वदृष्टितवभुग्नपाश्र्वोहनोर्न चालयति सोन्नपानमपि कृच्छ्रतोःप्यशनुते॥ 11॥
भावार्थ : वह वायु हाथ, अंगुली, उदर एवं हृदयगत कणडराओं (स्थूल शिरा)को प्राप्त करके
शरीर में झाटका उत्पन्न करता है, कम्पाता है। उस से पीडित रोगी, कफ का वमन करता है, उसकी दृष्टि
ऊधर्व होती है। दोनों पार्श्व भुग्न (टूटा सा हो जाना) होते है, वह मुख को नहीं चला सकता है। वह
अन्नपान को भी कष्ट से लेता है।
अर्दित निदान व लक्षण
विजृंभणविभाषणात्कठिनभक्षणोद्वेगत:। स्थिरोच्चातरशीर्षभागशयनात्कफाच्छीतत:॥
भविष्यति तथादितो विकृतिरदिं्रियाणां तथा। मुखं भवति वक्रमक्रमगतिश्च वाक्प्राणिनाम्॥12॥
भावार्थ : अधिक जंभाई आने से, अधिक बोलने से, कठिन पदाथोँ को खाने से, उद्वेग से, सोते
समय सिर के नीचे ऊँचा और कठिन तकिया रखकर सोने से, कफ से व शीत से अर्दित नामक रोग