Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
18
प्रकृत ग्रंथ का वैशिष्टच्य
कल्याणकारक ग्रंथ की रचना जैसी सुंदर है, उसी प्रकार उसमें कथित अनेक चिकित्सा प्रयोग भी
अश्रुत पूर्व व अन्य वैद्यक ग्रंथों के प्रयोगों से कुछ विशोषताओं को लिए हुए है। सदा ध्यानाध्ययन व योगामयास
में रत रहने वाले महर्षियों की निर्मलबुद्धि के द्वारा प्रकृत ग्रंथ का निर्माण होने से इस ग्रंथ में प्रतिपादित प्रयोगों
में खास विशोषता रहनी चाहिए, इसमें कोई संदेह नहीं। आयुर्वेद प्रेमी वैद्यों को उचित है की वे ऐसे नवीन योगों
को प्रयोग (Practical)में लाकर संशोधनात्मक पद्धति से अनुभव करें, जिसमें आयुर्वेद विरान का उत्तरोत्तर
उद्योत हो।
प्रकृत ग्रंथ मे प्रत्येक रोगों का निदान, पूर्वरूप, संप्राप्ति, चिकित्सा, साध्यासाध्य विचार आदि पर
सुसंबद्ध रूप से विवेचन किया गया है। इसके अलावा अनेक रस रसायन व कल्पों का प्रतिपादन स्वतंत्र
अध्यायों में किया गया है। साथ में महामुनियों के योगामयास से रात रहस्य पूर्ण रिष्टाधिकार भी दिया गया है।
एक बात खास उल्लेखनीय है कि इस ग्रंथ में किसी भी औषधप्रयोग में मद्य, मांस व मधु का उपयोग नहीं किया
गया है। मद्य, मांस, मधु हसिांजन्य हैं। जिनकी प्राप्ति में असंख्यात जीवों का संहार करना पडता है। अतएव
अहसिां-धर्म के आदर्श को संरक्षाण करने के लिए इनका परित्याग आवश्यक है। इसके अलावा ये पदार्थ
चिकित्सा-कार्य में अनिवार्य भी नहीं है। क्योंकि आज पाश्चात्य देशाें में अनेक वैरानिक वैद्य इन पदाथोँ की
मानवीय शरीर के लिए निरुपयोगिता सिद्ध कर रहे है। आर्य संस्कृति के लिए तो हसिांजन्य नदिं्य पदाथोँ की
आवयश्यकता ही नहीं।
हमारे वैद्य बंधु अनुदिन की चिकित्सा में सर्वथा वनस्पति, कल्प व रसायनों का उपयोग करने की
आदत डालेंगे तो भारत में औषधि के बहाने से होने वाली असंख्यात प्राणियों की हसिां को बचाने का श्रोय उन्हें
मिल जायेगा।
इस ग्रंथ के उद्दार में अथ से इति तक स्व. धर्मवीर सेठ रावजी सखाराम दोशी ने प्रयत्न किया था।
उनकी मनीषा थी की इस ग्रंथ का प्रकाशन समारंभ मेरी ही अध्यक्षता में कर, उस प्रसंग में अनेक वैद्यों को
एकत्रिक कर आयुर्वेद की महत्ता पर खूब ऊहापोह किया जाय। परंतु कालराज की क्रूरता से उनकी इच्छा पूर्ण
नहीं हो सकी।
तथापि आयुर्वेद के प्रति उनका जो उत्कट प्रेम था, उसके फलस्वरूप आज हम उनकी इच्छा की पूर्ति
इस प्रस्तावना के द्वारा कर रहे हैं।
इस ग्रंथ का सम्पादन श्री विद्यावाचस्पति पं. वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री के द्वारा हुआ है। श्री शास्त्रीजी
ने वैद्य न होते हुए भी जिस योग्यता से इस ग्रंथ का सम्पादन व अनुवादन किया है, वह शलाघनीय है। उसको
इस कार्य में उतनी ही सफलता मिली है, जितनी कि एक सुयोग्य वैद्य को मिल सकती है। उनके प्रति आयुर्वेद-
ह