Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
106
उदानवायु
शिरोगत इहाप्युदान इति विश्रुतस्सर्वदा। प्रवर्तयति गीतभाषितविशोषहास्यादिकान्॥
करोति निभृतोधर्वजत्रुगतरोगदु:खाकुलं। पुमांसमनिलस्तत: प्रकुपितस्स्वयं कारणै:॥4॥
भावार्थ : मस्तक में रहने वाला वायु उदान नाम से प्रसिद्ध है। वह(स्वस्थावस्थामें) गीत,
भाषण, हास्य आदिकों को प्रवर्तित करता है। यदि वह स्वकारण से कुपित हो जाये तो कंठ, मुख, कर्ण,
मस्तक आदि, जत्रुक हडुी से (गर्दनसे) ऊपर होने वाले रोगों को पैदा करता है।
समानवायु
समान इति योःनिलोःग्निसख उच्यते सर्वदा। वसत्युदर एव भोजनगणस्य संपाचक:॥
करोति विपरीततामुपगतस्स्वयं प्राणिना-मनग्निमतिसारमंत्ररुजमुग्रगुल्मादिकान्॥ 5॥
भावार्थ : जो वायु उदर (आमाशय व पक्वाशय) में रहता है, अग्नि के प्रदीप्त होने में सहायक
है इसलिए अग्निसख कहलाता है तथा भोजनवर्ग को पचाता है उसको समानवात कहते है। यदि वह
कुपित हो जावें तो, अग्निमांद्य, अतिसार, अंत्रशूल गुल्म आदि उग्र रोगों को पैदा करता है।
अपानवायु
अपान इति योःनिलो वसति वस्तिपक्वाशये। स वात मलमूत्राशुक्रनिखिलोरुगर्भार्तवम्॥
स्वकालवशतो विनिर्गमयति स्वयं कोपत:। करोति गुदबस्तिसंस्थितमहास्वरूपामयान्॥ 6॥
भावार्थ : अपानवायु बस्ति व पक्वाशय में रहता है। वह योग्य समय में मलमूत्र रजोवीर्य
आर्तव (स्त्रियों के दुष्टरज) व गर्भ को बाहर निकालता है। यदि वह कुपित हो जाये तो गुद व
मूत्राशयगत मलावरोध, मूत्रावरोध, मूत्रकृच्छ्र इत्यादि महान् रोगों को उत्पन्न करता है।
व्यानवायु
सकृत्स तनुमाश्रितस्सततमेव यो व्यान इत्यनेकविधचेष्टयाचरति सर्वकर्माणयपि॥
करोति पवनो गदािन्नखिलदेहगेहाश्रितान्। स्वयं प्रकुपितस्सदा विकृतवेदनालंकृतान्॥ 7॥
भावार्थ : जो वायु शरीर के सम्पूर्ण भाग में व्याप्त होकर रहता है, उसे व्यानवायु कहते हैं।
यह शरीर में अपनी अनेक प्रकार की चेष्टाओं को दर्शाते हुए चलता फिरता है। शरीरगत सर्वकमोँ (रक्त
संचालन, पित्त-कफ आदिकों को यथास्थान पहँुचाना आदि) को करता है। वह कुपित हो जावें तो
हमेशा सर्व देहाश्रित, सवाँगवात, वा सर्वाXवध, सर्वाXकम्प आदि विकृत वेदनायुक्त रोगों को पैदा
करता है।
कुपितवात व रोगोत्पत्ति
यथैव कुपितोःनिलस्स्वयमिहामपक्काशये। तथैव कुरूते गदानपि च तत्र तत्रौव तान्।
त्वगादिषु यथाक्रमादखिलवायुसंक्षोभतशशरीरमथ नश्यते प्रलयवातघातादिव॥8॥