Skip to content

Chapter 7 · An outline of diseases

PDF page 175 (book page 103)

व्याधिसमुद्रेश:

174
176
Open chapter 7 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश: 103 भावार्थ : जो रोग उसके अनुकूल औषधि पथ्य आदि सेवन करते रहने से दब जाते है (रोगी का सद्य प्राण घात नहीं करते हैं) और कालांतर में प्राणघात करते हैं, असाध्य होते हैं, वे याप्य कहलाते हैं। तत्काल प्राणों का जो हरण करते हैं उनको असाध्य अर्थात् अनुपक्रम रोग कहते हैं। वैद्य को उचित है कि इन असाध्य अवस्थाओं की चिकित्सा करते समय, स्पष्टतया बताकर चिकित्सा आरम्भ करें (अन्यथा अपयश होता है)। कृच्छ्रसाध्य, सुसाध्य के लक्षण महाप्रयत्नान्महत: प्रबंधान्महाप्रयोगैरिहकृच्छ्रसाध्या:। अल्पप्रयत्नादपिचाल्पकाला। दल्पैषधैस्साधुतरैस्सुसाध्यम्॥ 60॥ भावार्थ : बडे-बडे प्रयत्न से, बहुत व्यवस्था से एवं बडे-बडे प्रयोगों के द्वारा चिकित्सा करने से जो रोग शांत होते हों,उनको कठिनसाध्य समझाना चाहिए। अल्प प्रयत्न से, अल्प काल में अल्प औषधियों द्वारा जिसका उपशम होता हो, उसको सुख साध्य समझाना चाहिए। विद्वानों का आद्य क त्र्तव्य चतु:प्रकारा: प्रतिपादिता इमे। समस्तरोगास्तनुविघनकारिण:। तत:चतुर्वर्गविधानसाधनं। शरीरमाद्यं परिरक्षयते बुधै:॥ 61॥ भावार्थ : इस प्रकार ये रोग चार प्रकार से निरूपण किए गए हैं। जितने भी रोग हैं, वे सब शरीर में बाधा पहुँचाने वाले हैं। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष रूपी चतु: पुरुषाथोँ के साधन करने के लिए शरीर प्रधान साधन है। क्योंकि शरीर के बिना धर्म साधन नहीं हो सकता है। धर्म साधन के बिना अर्थ, और अर्थ के बिना काम साधन नहीं बन सकता है। एवं च जो त्रिवर्ग से शून्य हैं उनको मोक्ष की प्राप्ति होना असंभव ही है। इसलिए बुद्धिमानों को उचित है कि चतु:पुरुषाथोँ की सिद्धि के लिए सबसे पहिले शरीर की हर तरह से रक्षा करें। चिकित्सा के विषय में उपेक्ष न करें साध्या: कृच्छ्रतरा भवंत्यविहिता: कृच्छ्रश्च याप्यात्मका:। याप्यास्तेःपि तथाप्यसाध्यनिभृता: साक्षदसाध्या अपि॥ प्राणान्हंतुमिहोद्यता इति पुरा श्रीपूजयपादार्पिता-। द्वाक्याति़्ाप्रमिहाग्निसर्पसदृशान् रोगान् सदा साध्येत्॥ 62॥ भावार्थ : शीघ्र और ठीक-ठीक ( शास्त्रोक्र पद्धति के अनुसार) चिकित्सा न करने से, अर्थात् रोगों की चिकित्सा, शास्त्रोक्र पद्धति के अनुसार, शीघ्र न करने से, जो रोग सुखसाध्य हैं, वे ही कृच्छ्रसाध्य हो जाते है। जो कृच्छ्रसाध्य है वे याप्यत्व को, जो याप्य है वे अनुपक्रमत्व अवस्था को प्राप्त