Skip to content

Chapter 7 · An outline of diseases

PDF page 176 (book page 104)

व्याधिसमुद्रेश:

175
177
Open chapter 7 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश: 104 हो जाते हैं और जो अनुपक्रम है, वे तत़्ाण ही, प्राण का घात करते हैं। इस प्रकार प्राचीन काल में, आचार्य श्रीपूजयपाद ने कहा है। इसलिए, अग्नि और सर्प के समान, शीघ्र अमूल्य प्राण को नष्ट करने वाले रोगों को, हमेशा शीघ्र ही योग्य चिकित्सा द्वारा ठीक करें। अंतिम कथन इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥ उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम् ॥63॥ भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थरूपी तरंग उठ रहे हैं, इह लोक व परलोक के लिए प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट है, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हित साधक है (इसलिए ही इसका नाम कल्याणकारक है)। इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके चिकित्साधिकारे व्याधिसमुद्रेश आदितस्सप्तमपरिच्छेद:। इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में व्याधिसमुद्रेश नामक सातवां परिच्छेद समाप्त हुआ।