Skip to content

Chapter 7 · An outline of diseases

PDF page 174 (book page 102)

व्याधिसमुद्रेश:

173
175
Open chapter 7 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश: 102 भावार्थ : रोगी किस देश का है? किस कुल व गोत्रा में जन्म लिया है ? शरीर की प्राकृतिक स्थिति क्या है? जठराग्नि किस प्रकार है, व कितने आहार को पचा सकता है? (इत्यादि प्रशनों से अग्नि के बलाबल) व्याधि का जोर (यदि जवर हो तो कितनी गर्मी बढ जाती है? यदि अतिसार हो तो दस्त कितने होते है? कितने-कितने समय के बाद होते है? आदि, इसी प्रकार अन्य रोगों में भी प्रशन के द्वारा व्याधिबलाबल कितनी है? रोगी की शक्ति कितनी है? आहार क्या खाना चाहता है? गेहूँ का स्वाद कैसा है? मलमूत्र विसर्जन का क्या हाल है? कैन-सी चीज प्रकृति के अनुकूल पडती है? कौन-सी नहीं। आदि बातों को प्रशन-परीक्ष (पूछकर) द्वारा जानें। दर्शन परीक्ष दृष्ट्वायुषो हानिमथापिवृद्धि-। छायाकृतिव्यंजनलक्षणानि। विरूपरूपातिशयोग्रशांत-स्वरूपमाचार्यमतैरिं्वचायँ॥56॥ भावार्थ : रोगी के शरीर की छाया, आकृति, व्यÜजन, लक्षण, इनका क्या होता है? शरीर, विरूप या कोई अतिशय रूप से युक्त तो नहीं तथा रोगी का स्वभाव (प्रकृति के स्वभाव से) अत्यन्त उग्र या शांत तो नहीं? इन उपरोक्र कारणों से, आयुष्य की हानि व वृद्धि इत्यादि बातों को, पूर्वाचायोँ के वचनानुसार, दर्शन परीक्ष द्वारा (देखकर) जानना चाहिए। महान् व अल्प व्याधि परीक्ष महानपि व्याधिरिहाल्परूप:। स्वल्पोप्यसाध्याकृतिरस्ति कशिचत्। उपचारेदाशु विचार्य रोगं। युक्त्यागमामयामहिं सिद्धसेनै:॥ 57॥ भावार्थ : बहुत से महान् भयंकर रोग भी ऊपर से अल्प रूप से दिख सकते हैं एवं अल्परोग भी असाध्य रोग के समान दिख सकते है, परन्तु चतुर सिद्धहस्त वैद्य को उचित है कि युक्ति और आगम से सब बातों को विचार कर रोग का उपचार शीघ्र करें। रोग के साध्यासाध्य भेद असाध्यसाध्यक्रमतो हि रोगा-। द्विधैव चोक्रास्तु समंतभद्रै:। असाध्ययाप्यक्रमतोह्यसाध्य। द्विधातिकृच्छ्रातिसुखेन साध्यं॥ 58॥ भावार्थ : रोग असाध्य और साध्य इस प्रकार दो विभाग से विभक्र है ऐसा भगवान् समंतभद्र स्वामी ने कहा है। असाध्य (अनुपक्रम) याप्य क्रम इस प्रकार से दो भेद असाध्य के हैं और अति कृच्छ्र साध्य, अति सुख सुसाध्य यह साध्य के भेद हैं। अनुपक्रम याप्य के लक्षण कालांतरासाध्यतमास्तु याप्या। भैषजयलाभादुपशांतरूपा:। प्राणांश्च सद्य: क्षपयंत्यसाध्या:। बिख्याप्य तद्रूपमुपक्रमेत॥59॥