Skip to content

Chapter 7 · An outline of diseases

PDF page 163 (book page 91)

व्याधिसमुद्रेश:

162
164
Open chapter 7 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश: 91 कर्ता कहलाता है। पूर्व में किए गए अपने कर्मफल को स्वयं भोगता है, (अन्य नहीं) इसीलिए भोक्रा है। यह आत्मा अनादि व अनंत है एवं अपने शरीर के प्रमाण में रहने वाला है और संकोच विस्तार गुण से युक्त है। आत्मा स्वदेह परिमाण है नं चाणुमात्रो न कणप्रमाणो, नाप्येवमंगुष्ठसमप्रमाण:॥ न येाजनात्मा नच लोकमात्राो। देही सदा देहपरिप्रमाण:॥ 5॥ भावार्थ : इस आत्मा का प्रमाण अणुमात्र भी नहीं है। एक कणमात्र भी नहीं है एवं अंगुष्ठ के समान प्रमाण वाला भी नहीं है और न इसका प्रमाण येाजन का है, न लोकव्यापी है। (आत्मा) सदा अपने देह के ही प्रमाण वाला है। आत्मा का नित्यनित्यादि स्वरूप ध्रुवोप्यसै जन्मजरादियोग - पर्यायभेदै: परिणामयुक्त:। गुणात्मको दु:खसुखाधिवास:। कर्मक्षयादक्षयमोक्षभागी॥ 6॥ भावार्थ : यद्यपि यह आत्मा ध्रुव (नित्य) है अर्थात् अविनाशी है। तथापि जन्म-जरा-मृत्यु इत्यादि पर्यायों के कारण परिवर्तन शील है अर्थात् अनित्य है, विनाश स्वरूपी है। अनेक श्रोष्ठ गुणों से युक्त है। दु:ख-सुखों का आधारभूत है अर्थात् उनको स्वयं अनुभव करता है। कर्मक्षय होने के बाद अक्षय (अविनाशी) मोक्षस्थान को प्राप्त करता है। आत्मा का उपर्युक्त स्वरूप चिकित्सा के लिए अत्यावश्यक है एवं विधो जीवपदार्थभेदो मते भवेद्यस्य चिकित्सकस्य॥ सोःयं भवेदैषधसंविधानं। सुखैकहेतुं तनुमeणस्य॥ 7॥ न नित्यमार्गे क्षणिकस्वभावे। क्रिया प्रसिद्धा स्ववचो विरोधात् ॥ हेत्वागमाधिष्ठितयुक्तियुक्तं। स्याद्वादवादाश्रयणं प्रधानम्॥ 8॥ भावार्थ : जिस चिकित्सक के मत में उपर्युक्त प्रकार जीव पदार्थ का वर्णन किया गया हो, वही चिकित्सक प्राणियों को सुख उत्पन्न करने वाली चिकित्सा को कर सकता है। अन्य नहीं। आत्मा के स्वभाव को सर्वथा नित्य मानने पर अथवा सर्वथा क्षणिक मानने पर चिकित्सा की प्रवृत्ति ही नहीं हो सकती, क्योंकि स्ववचन से ही विरोध आता है। आत्मा को सर्वथा नित्य मानने पर चिकित्सा की आवश्यकता ही नहीं। सर्वथा क्षणिक मानने पर कौन किसकी चिकित्सा करें। इसलिए हेतु, आगम, युक्ति से युक्त स्याद्वाद (अनेकान्त) का आश्रय करना आवश्यक है अर्थात् कथंचित् नित्य कथंचित् अनित्य मानना पडेगा।