Skip to content

Chapter 7 · An outline of diseases

PDF page 164 (book page 92)

व्याधिसमुद्रेश:

163
165
Open chapter 7 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश: 92 अत: पुमान्व्याधिरिहौषधानि। काल: कथंचिव्द्यवहारयोग्य:॥ न: सर्वथेति प्रतिपादनीयम्। युक्त्यागमामयामधिकं विरोधात्॥ 9॥ भावार्थ : इसलिए आत्मा, व्याधि, औषधि और काल को ऐसा मानना चाहिए जिससे वे किसी अपेक्ष से व्यवहार में लाने योग्य हों। कभी भी, नित्य ही है, अनित्य ही है, इत्यादि इस प्रकार सर्वथा प्रतिपादन न करना चाहिए। क्योंकि सर्वथा प्रतिपादन करने में, युक्ति और आगम से अत्यन्त विरोध आता है। कमोँ के उदय के लिए निमित्त कारण जीवस्वकर्मार्जितपुणयपापफलं प्रयत्नेन विनापि भुंक्रे॥ दोषप्रकोपोपशमै च तामयामुदाह्तौ हेतुनिबंधनै तै॥ 10॥ भावार्थ : यह जीव अपने कमोँपार्जित पुणय-पाप1 फल को बिना प्रयत्न के ही अवश्य अनुभव करता है। वातपित्तादि दोषों के प्रकोप और उपशम, पाप कर्म, व पुणयकर्म के फल देने में निमित्त कारण है। रोगोत्पत्ति के हेतु सहेतुकास्सर्वविकारजातास्तेषां विवेको गुणमुख्यभेदात्॥ हेतु:पुन: पूर्वकृतं स्वकर्म-। तत:परे तस्य विशोषणानि॥ 11॥ भावार्थ : शरीर में सर्व विकार (रोग) सहेतुक ही होते हैं, परन्तु उन हेतुओं को जानने के लिए गैण और मुख्य विवक्ष विवेक से काम लेने की जरूरत है। रोगादिक विकारों का मुख्य हेतु अपने पूर्वकृत कर्म है। बाकी के सब उसके विशोषण हैं, अर्थात् निमित्त कारण है। गैण हैं। कर्म का पर्याय स्वभावकालग्रहकर्मदैव - विधातृपुणयेश्वरभाग्यपापम्॥ विधि:कृतांतो नियतिर्यमश्च पुराकृतस्यैव विशोषसंरा:॥ 12॥ भावार्थ : स्वभाव, काल, ग्रह, कर्म, दैव, विधाता (ब्रहा) पुणय, ईश्वर, भाग्य, पाप, विधि, कृतांत, नियति, यम ये सब पूर्वजन्म कृत कर्म का ही अपरनाम है। इसलिए जो लोग ऐसा कहा करते है कि काल बिगड गया, ग्रह दोष मुझो दु:ख दे रहा है, दैव रुष्ट हैं, ब्रहा ने ऐसा ही लिखा है, ““ईश्वर की ऐसी मर्जी है, यम महान् दुष्ट है, होनहार बडा प्रबल है”” इन सबका यही अर्थ है कि पूर्वोपार्जित कर्म के उदय से ही मनुष्य को सुख दु:ख मिलते हैं। 1. पुणयकर्म जिस समय, अपना फल देने लगता है तो प्राणियों को सुख का अनुभव होता है। पाप कर्म अपना फल देने लगे तो, दु:ख ही दु:ख का अनुभव होता है। ( इन कमोँ के बिना सुख-दु:ख का अनुभव हो ही नहीं सकता) लेकिन इन दोनों कमोँ को अपना फल प्रदान करने में निमित्त कारणों की जरुरत पडती है। पुणयकर्म के लिए निमित्तकारण, दोषों के उपशम होना हैं, पाप कर्म के लिए, दोषों का प्रकोप होना है।