Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
अथ सप्तम परिच्छेद:
अथ चिकित्सासूत्राधिकार
मंगलाचरण व प्रतिज्ञा
जिनेन्द्रमानंदितसर्वसत्वं।
जरारूजामृत्युविनाशहेतुं॥
प्रणम्य व़यामि यथानुपूवँ। चिकित्सितं सिद्धमहाप्रयोगै:॥ 1॥
भावार्थ : जन्म-जरा-मृत्यु को नाश करने के लिए कारणीभूत अतएव सर्वलोक को आनंदित
करने वाले श्री जिनेन्द्र भगवान् को प्रणाम कर सिद्ध महाप्रयोगों के द्वारा यथाक्रम चिकित्सा का निरूपण
करूँगा, इस प्रकार आचार्य प्रतिज्ञा करते हैं।
पुरुष निरुपण प्रतिज्ञा
चिकित्सितस्याति महागुणस्य। य एवमाधारतया प्रतीत:॥
स एव सम्यक्पुरुषाभिधानो। निगद्यते चारुविचारमार्गै:॥ 2॥
भावार्थ : महागुणकारक चिकित्सा के आधारभूत और पुरुष नामांकिंत जो आत्मा है, उसके
स्वभाव आदि के विषय में सुचारु रूप से कुछ वर्णन करेंगे इस प्रकार आचार्य कहते हैं।
आत्मस्वरूप विवेचन
अनादिबद्धस्स कथंचिदात्मा। स्वकर्मनिर्मापितदेहयोगात्॥
अमूर्तमूर्तत्वनिजस्वभाव-। स्स एव जानाति स पश्यतीह॥ 3॥
भावार्थ : यह रानदर्शन स्वरूप (अमूर्तिमान) आत्मा अपने कर्मसे रचित शरीर के द्वारा अनादि
काल से बद्ध है इसलिए वह कथंचित् अमूर्तत्व कथंचित् मूर्तित्व, स्वभाव से युक्त है। रानदर्शन ही
उसका लक्षण है इसलिए, वही सब बातों को जानता है और देखता भी है। अतएव राता दृष्टा कहलाता
है।
आत्मा के कर्तृत्व आदि स्वभाव
सदैव संस्कर्तृगुणोपपन्नस्स्वकर्मजस्यापि फलस्य भोक्रा॥
अनाद्यनंतस्स्वशरीरमात्रा: प्रधानसंहारविसर्पणात्मा॥4॥
भावार्थ : यह आत्मा, सदा कर्तृत्व गुण से युक्त है, अर्थात् सभी कायोँ को करता है। इसलिए