Skip to content

Chapter 6 · Rejuvenation

PDF page 149 (book page 77)

रसायनविधि:

148
150
Open chapter 6 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / रसायनविधि: 77 भावार्थ : स्वस्थ मनुष्य ठणड के मैसम में प्रतिनित्य एक दफे मैथुन सेवन कर सकता है। उष्ण काल में अपनी शक्ति का ख्याल रखकर पाँच, छह, सात व आठ दिन में एक दफे मैथुन सेवन करना चाहिए। मैथुन के लिए अयोग्य व्यक्ति क्षुत्तृष्णार्तो मूत्राविट्शुक्रवेगी। दूराधवन्यो य क्षतोत्पीडितांग:॥ रेत:क्षीणो दुर्बलश्च जवरार्त:। प्रत्यूष्ो संवर्जयेत्तं व्यवायम् ॥19॥ भावार्थ : क्षुधा तृषा से जो पीडित हो, मल मूत्र व शुक्र का वेग उपस्थित (बाहर निकलने के लिए तैयार हो) हो, दूर से जो चल कर आने से थक गए हो, क्षय से जो पीडित हो, जिनका शुक्र क्षीण हो गया हो, जो शक्तिहीन हो, जवर पीडित हो उनको मैथुन सेवन वजर्य है। एवं प्रात:काल के समय मैथुन (किसी को भी) नहीं करना चाहिये। सतत मैथुन के योग्य व्यक्ति कल्याणांगो यो युवा वृष्यसेवी। तस्यैवोक्रस्सर्वकाले व्यवाय:॥ वृष्यान्योगान्योगराजाधिकारे। व़याम्यक्षूणान् लक्षणैरूत्तरत्रा॥ 20॥ भावार्थ : जिसका शरीर बिल्कुल निरोग है, जो जवान है व वृष्य (कामवद्र्दक, शुक्रजनक) पदाथोँ को सेवन करता है, उसी को हमेशा मैथुन सेवन करने के लिए कहा है। अर्थात् वही सदा सेवन कर सकता है। वह वृष्य पदार्थ कैन से है यह आगे योगराजधिकार में लक्षण सहित प्रतिपादन करेंगे ऐसी आचार्य प्रतिज्ञा करते हैं। ब्रहाचर्य के गुण वर्णाधिक्यं निर्वलीकं शरीरं। सत्वोपेतं दीर्घमायुस्सुट्टष्टिम्। कांतिं गात्राणां स्थैर्यमत्यंतवीर्यम्। मत्र्य: प्राप्नोति स्त्रीषु नित्यं जितात्मा॥ 21॥ भावार्थ : जो मनुष्य स्त्रियों में नित्य विरक्त रहता है उस के शरीर का वर्ण बढता है, शरीर वली (चमडे का सिकुडना) रहित होता है, मनोबल से युक्त होता है, दीर्घायु होता है, आँख अच्छी रहती है अर्थात् दृष्टि मन्द नहीं होती है। शरीर में कांति व मजबूती आ जाती है, और वह अत्यन्त शक्तिशाली होता है। मैथुन के लिए अयोग्य स्त्री व काल दुष्टां दुर्जातिं दुर्भगां दुस्स्वरूपा - मल्पछिद्रांगीमातुरामार्तवीं च संध्यास्वस्पृश्यां पर्वसु प्राप्ययोग्यां। वृद्धान्नोपयाद्राजपत्नीं मनुष्य:॥ 22॥ भावार्थ : दुष्टा स्त्री, नीच जाति वाली, दूषितयोनि वाली, कुरूपी, अल्प छिद्र (योनिस्थान का) वाली, रोग से पीडित, रजस्वला, अस्पृश्या, वृद्धा ऐसी स्त्री तथा राजपत्नी के साथ कभी भी