Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / रसायनविधि:
76
तांबूल भक्षण गुण
सैख्यं भाग्यं सैरभं सुप्रसादं। कांतिं प्रल्हादं कामुकत्वं सगवँ॥
सैख्यं सैंदयँ सैमनस्यं सुरूपं। नित्यं सर्वेषामंगराग: करोति॥ 14॥
कांतिं संतोषं सद्रवत्वं मुखस्य। व्यक्तं वेद्यं भूषणं भूषणानाम्।।
रागं रागित्वं रोगनाशं च कुर्यात्। पूजयं तांबूलं शुद्धिमाहारकांक्षम् ॥15॥
भावार्थ : तांबूल (पान) के खाने से शरीर में सैख्य, भाग्य, सुगंधि, संतोष कांति, उल्लास,
सुंदर विषयाभिलाषा आदि गुण बढते हैं। मुख में कांति होने के साथ-साथ मन में संतोष रहता है। मुख
में द्रवत्व रहता है, लोक में वह मुख का भूषण भी समझा जाता है। मधुर स्वर पैदा होता है। मुख में
ललाई उत्पन्न होने के साथ-साथ बहुत से रोगों का नाश भी करता है। आहार में इच्छा को उत्पन्न करता
है। भोजन के बाद मुख शुद्धि करता है, इसलिये ऐसे अनेक प्रकारके गुणों से युक्त तांबूल सदा सेव्य
है।
ताम्बूल सेवन के लिए अयोग्य व्यक्ति
तत्तांबूलं रक्तपित्तजवरार्त:। शोष्ी क्षीणस्सद्विरिक्तोःतिसारी॥
क्षुत्तृष्णोन्मादातिकृच्छ्रोभिभूत:। पीत क्षीरस्संत्यजेन्मद्यमत्त:॥ 16॥
भावार्थ : जिसको रक्तपित्त हो गया हो, जो जवर से पीडित हो, जिसे क्षयरोग हो गया हो जो
अत्यन्त कृश हो, जिसको विरेचन दे दिया हो, अतिसार रोग से पीडित हो, क्षुधा व तृषा से बाधिक
हो, उन्माद जिसको हुआ हो, मूत्रकृच्छ्र से पीडित हो, दूध पिया हो, और शराब पीकर नशो में मस्त हो
ऐसी अवस्थाअों में तांबूल वजर्य है।
जूता पहनने व पादामयंग के गुण
सोपानत्कस्संचरेत्सर्वकालं। तेनारोग्यं प्राप्नुयान्मार्दवं च॥
पादामयंगात्पाददाहप्रशांतिं। निद्रासैख्यं निर्मलां चापि ट्टष्टिम्॥ 17॥
भावार्थ : हमेशा जूता पहिनकर चलना चाहिए जिससे आरोग्य प्राप्त होता है व शरीर मृदु हो
जाता है। पैर (पादतल) में तैल मालिश करने से पादक जलन शांत होती है। सुखपूर्वक नींद आती है।
आँख निर्मल हो जाती हैं।
रात्रिचर्याधिकार:
मैथुनसेवनकाल
शीते काले नित्यमेकैकवारं। यायात्स्वस्थो ग्राम्यधर्मोपयोगम्॥
रात्वा शक्तिं चोष्णकाले कदाचित्। पक्षदर्घात्सप्तष पंचरात्रात् ॥18॥