Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / रसायनविधि:
78
संभोग न करें। जो संभोग करने के लिए योग्य हो उसी के साथ भी, संध्याकाल व अष्टमी-चतुर्दशी
आदि पर्व दिनों में संभोग नहीं करना चाहिए।
मैथुनानंतर विधेय विधि
स्वादुस्निग्धं मृष्टमिष्टं मनोरां। क्षीरोपेतं भ़यम़िाोर्विकारं।
शीतो वातशशीतलं चान्नपानं। निद्रा सेव्या ग्राम्यधर्मावसाने॥ 23॥
भावार्थ : स्वादिष्ट, चिकना, स्वच्छ, स्वेच्छा के अनुकूल, मनोरा तथा क्षीरयुक्त ऐसे भ़य और
ईख के विकार शक्कर आदि को मैथुन सेवन के बाद खाना चाहिए एवं ठणडी हवा लेने के साथ शीतगुण
युक्त अन्न पानकर शांति से निद्रा लेनी चाहिए, यह हितकर है।
निद्रा की आवश्यकता
रात्रै निद्रालु: स्यान्मनुष्य: सुखार्थी। निद्रा सर्वेषां नित्यमारोग्यहेतु:॥
निद्राभंगे स्यात्सर्वदोषप्रकोपो। वजर्या निद्रा स्यात्सर्वदैवाप्यमोघम्॥ 24॥
भावार्थ : रात्रि में जो मनुष्य यथेष्ट निद्रा लेता है वह सुखी बन जाता है। अथवा सुख की इच्छा
रखने वाला रात्रि में निद्रा अवश्य लेवें। निद्रा सभी प्राणियों को आरोग्य का कारण है। निद्रा भंग होने
से वातादि दोषों का उद्रेक होता है, लेकिन रात-दिन निद्रा नहीं लेनी चाहिए।
दिन में निद्रा लेने का अवस्था विशोष
दूराधवन्य: श्रांतदेह: पिपासी। वातक्षीणो मद्यमत्तोःतिसारी॥
रात्राै ये वा जागरूकास्तदर्धा निद्रा सेव्या तैर्मनुष्यैर्दिवापि॥ 25॥
भावार्थ : दूर से जो चलकर आया हो, थका हुआ हो, प्यासा हो, वातरोग से पीडित होकर
क्षीण हो गया हो, अतिसार रोग से पीडित हो, मद्य पीकर मत्त हो गया हो एवं रात्रि मे जो जगा हो, वह
मनुष्य जागरण से आधी नींद दिन में ले सकता है।
सर्वर्तुसाधारणचर्याधिकार:
हितमितभाषण
एवं सद्वृत्ौस्सज्जानं दुर्जनं वा। जन्माचारांतर्गतानिष्टवाक्यै:।
रागद्वेषात्यंतमोहैर्निमित्ौ:। नैव ब्रूयात्स्वस्य संपत्सुखार्थी॥ 26॥
भावार्थ : जो मनुष्य संसार में सम्पत्ति व सुख चाहता है उसे चाहिए कि वह सज्जान व दुर्जन
के प्रति, जन्म (पैदाइश) सम्बन्धी व आचार सम्बन्धी अनिष्ट वचनों के प्रयोग न करे, जो कि राग-
द्वेष व मोह की उत्पत्ति के लिए कारण होते हों।