Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार
61
उपसंहार
शाकान्येतानि साक्षदनुगुणसहितान्यत्रलोकप्रतीता-
न्युक्तान्यस्माद्ध्रवाणां प्रवचनमिहसंक्षेपतस्संविधानै:।
अत्रादै तोयमेव प्रकटयितुमत: प्रक्तम: प्राणिनां हि।
प्राणं बाह्यं द्रवाणामपि परममहाकारणं स्वप्रधानम्॥47॥
भावार्थ : इस प्रकार लोक में प्रसिद्ध, शाकों के वर्णन, उनके गुणों के साथ इस परिच्छेद में
साक्षत् कर चुके हैं। अब यहाँ से आगे, अर्थात् अगले परिच्छेद में संक्षेप से, द्रव पदाथोँ का वर्णन करेंगे।
इन द्रव द्रव्यों में से भी सबसे पहले, जल का वर्णन प्रारम्भ किया जायगा। क्योंकि प्राणियों के लिए जल
ही बाह्य प्राण है और दूध आदि अन्य द्रव पदाथोँ की उत्पत्ति में भी जल1 ही प्रधान कारण है। इसलिए
सर्व द्रव पदाथोँ में जल ही प्रधान है।
अंत्यमंगल
इति जिनवक्त्रनिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे: ।
सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत: ॥
उभयभवार्थ साधन तट द्वयभासुरतो ।
निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 48॥
भावार्थ : जिसमें संपूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इह लोक परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से
निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हित साधक है (इसलिए ही इसका
नाम कल्याणकारक है)।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके स्वास्थ्यरक्षाणाधिकारे
धान्यादिगुणागुणविचारो नाम चतुर्थ: परिच्छेद:।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित
वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में धान्यादिगुणागुणविचार नामक
चैथा परिच्छेद समाप्त हुआ।
1. जीवनं तर्पणं हृद्यं इति ग्रन्थांतरे।