Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 11

10
12
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

11 है। अन्न की पुर:स्सरण क्रिया से अन्न आगे-आगे सरकता रहता है। इस क्रिया के लिए व अन्न की गैलाई वगैरह को कायम रखने के लिए समान वायु की सहायता आवश्यक है। समान वायु के प्रस्पंदन, उद्वहन, धारण, पुरण, इन कायोँ से पचन में सहायता मिलती है। विवेक लक्षण से अन्न के सार-किट्टविभजन होता है। चार भाग का शोषण (Absorbtion ) होता है। और किट्टविभाग गुदकांड तक पहुँचाया जाता है। स्थूल ग्रहणी का कुछ भाग गुदकांड व गुदत्रिवली में अपानवायु का कार्य होकर किट्ट (मल) बाहर फेंका जाता है। यह सर्व कार्य होते समय धातुओं के स्थूल स्वरूप को प्रत्यक्ष दिखाया जा सकता है। पाचकपित्त (अमाशयस्थरस, स्वादुपिडस्थ रस, यकृतपित्त, पक्वाशय स्थापित्त आदि) का उदीरण हमें प्रत्यक्ष प्रयोग से दिखाया जा सकता है। प्रसिद्ध रशियन पावलों ने इसका प्रयोग किया है और भोजन में उदीरित होने वाले पित्त को नली में लेकर बतलाया है। पित्त के साथ ही वहाँ पर क्लेदयुक्त कफ का भी उदीरण होता है। और बाद में समानवायु के भी कार्य पचनव्यापार में होते हैं, यह सिद्ध कर सकते हैं। अन्नतंर्गत स्थूलवायु को वायुमापक यंत्र से माप सकते हैं। यह सब आधुनिक प्रयोग साधन से सिद्ध हो सकते हैं। फिर क्या यही त्रिधातु है? और यही आयुर्वेद के प्रतिपादित त्रिधातु हो तो आयुर्वेद की विशोषत: क्या है? और वह स्वतंत्रा शास्त्र के रूप में क्यों चाहिए? आयुर्वेद प्रतिपादित त्रिधातुओं में स्थूलस्वरूप युक्त त्रिधातुओं का ऊपर कथन किया ही है। इससे आगे बढकर यह विचार करना चाहिए कि उदीरित पित्तकफ कहा से उत्पन्न हुए ? शरीरावयव, उनके घटक व परमाणु सर्वत: समान रहते हुए यह विशोष कार्य कैन से द्रव्य के या गुणकर्म के कारण से होता है? गुणकर्म द्रव्याश्रयी है। तब इन भिन्न-भिन्न अवयव विभागों में पित्तकफादि सू़म द्रव्य अधिकतर रहते हैं, अतएव उससे पित्त-कफ का उदीरण हो सकता है। यह युक्ति से सिद्ध होता है। यदि कोई कहे की उन-उन अवयवों का स्वभाव ही वह है तो आगे यह प्रशन निकलता है कि ऐसा स्वभाव क्यों? तब पित्तकफ के सू़मांश का अस्तित्व रहने से ही पित्त-कफ का उदीरण उससे हो सकता है। स्थूल समान से स्थूल कार्य होते हैं व स्थूलांशाें का अनुग्रह होता है। स्थूलांश को बलदान सू़मांश से प्राप्त होता है। सू़म व अतिसू़म त्रिधातु का कार्य अति सू़म परमाणु पयँत चालू रहता है। यह कार्य त्रिधातुओं में जिस धातु का अधिकतर चालू हो उन-उन धातुओं का उन अवयवों में स्थूल कार्य चालू रहता है। वस्तुत: (सामान्यत:) तीनों ही धातुओं के बिना जीवन रह नहीं सकता। विशोषत्व से उन-उन धातुओं का विशोष कार्य होता रहता है। पचन कार्य में पाचक पित्त, क्लेदककफ व समानवायु के स्थूल स्वरूप की सहायता मिलती है। इनकी सहायता होकर अन्न में मिश्र हुए बिना अन्न पचता नहीं है एवं शरीर में अन्नरस का शोषण नहीं होता है। रसधातु बनता नहीं एवं रस से रक्त, मांस, अस्थि, मज्जा, शुक्र, अोज व परम अोज यहाँ तक के स्थूल धातु बनते नहीं है। विपाक के बाद अन्नरस तैयार होता है। उसमें त्रिधातु अंश मिले हुए रहते हैं, उसे रसधातु संरा प्राप्त होती है। अन्नरस में त्रिधातु का मिश्रण होकर वहाँ रस का पचन होता है। रस धातु का पचन होकर रक्तांश तैयार होते हैं व उनका रक्त में मिश्रण होकर रक्त बनता है, उसमें भी त्रिधातु रहते हैं। रक्त से आगे-आगे के धातु बनते हैं। इसके लिए त्रिधातुओं की सहायता की आवश्यकता है। पूर्वधातु से परधातु जब बनता है, उस समय पूर्वधातु के अपने अंश को लेकर आत्मसात करने का कार्य परधातु में चलता है। यह कार्य त्रिधातुओं के कारण