Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 12

11
13
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

12 से ही होता है। भूतांशाें का पचन धात्वग्नि के कारण से होता है, इस प्रकार मुक्त अन्न धातु स्नेह परम्परा चालू रहती है। भोजय व धातुओं की परिवृत्ति यह चक्र के समान चालू रहती है। (सततं भोजयधातूंना परिवृत्तिस्तु चक्रवत्) इसे ही धातुपोषण क्रम कहते हैं। धातुओं के पोषण से अवयव घटक परमाणु पुष्ट होते हैं। इन सब परिपोषणों के लिए वायु, पित्त व कफ कारणीभूत है। यही प्रतिमूल (रसरक्त मांसादिक) धातुओं के परिपोषण क्रम में सहायक होते हैं। उसी प्रकार आपने स्वत: का भी परिपोषण कर लेते हैं। धातु परिपोषण का एक प्रकार ऊपर वर्णन किया गया है। वायु, पित्त व कफ, इन त्रिधातुओं का स्वत: भी परिपोषण होने की आवश्यकता है। उनकी समस्थिति में रहने की बडी जरूरत है। रोज के दैनंदिन व्यापार में उनका व्यय होता रहता है। यदि उनका पोषण नहीं हुआ व वे समस्थितियों में न रहे तो उनका हास होकर आरोग्य बिगडता है। इनका भी पोषण आहारविहारादि से होता है। षड्रस अन्न के विपाक में जो रस निर्माण होता है, उससे अर्थात् आहार द्रव्यों के वीर्य से इनकी पुष्टि होती है। शरीर में पहले से स्थित त्रिधातु द्रव्यों के समान गुणों के आहार के समान गुणात्मक रसों से, वीर्य से व प्रभाव से वृद्धि होती है। यह कार्य स्थूल सू़म व अतिसू़म स्वरूप के धातु पयँत चलता है। धातुओं के समान गुणों के आहारादिक से जब वृद्धि होती है, तो असमान गुणों के आहारादिक से उनका क्षय होता है। रोज-रोज होने वाली कमी की पूर्ति समान रस वीर्य से होती है। मन पर त्रिधातुओं का कार्य होता है तो मनका भी त्रिधातुओं पर कार्य होता है। इस प्रकार वे परस्परानुबंधी है। दोनों के व्यापार में आहारादिकों की सहायता लगती है। सात्विक, राजस व तामस, इस प्रकार आहार के तीन भेद हैं। उनका परिणाम शरीर के धातुओं पर होता है एवं मन के सत्व, रज, तमोगुण पर होता है। आहार के समान औषधि का भी परिणाम मन के त्रिगुण पर होता है। धातुओं की समता रहने पर स्वास्थ बना रहता है। उनका वैषम्य होने पर स्वास्थ्य बिगडने लगता है। त्रिधातु जब समस्थिति में रहती हैं, तभी उनको धातु संरा दी गई है। वे शरीर को चलाती हैं, बढाती हैं व स्वास्थ बनाये रखती हैं। असात्म्येन्द्रियार्थसंयोग, प्ररापराध व परिणामादि कारणों से धातु पर परिणाम होता है। धातुओं की समता नष्ट होती है, अर्थात् वैषम्य उत्पन्न होता है। उनमें वैषम्य उत्पन्न होने पर वे शरीरोपकारक नहीं हो सकती। क्योंकि विकृति के उत्पन्न होने से शरीरापायकारक होते हैं। तभी उनको दोष कहते हैं। दोष की उत्पत्ति दुष्टद्रव्यों से होती है अर्थात् विषम स्थिति में रहने वाले धातु दुष्टद्रव्य या दोष कहलाते हैं। दोष द्रव्यों का गुणकर्म धातुओं से बिल्कु ल भिन्न स्वरूप का है। यह दोष द्रव्य अर्थात् विषम स्थिति के वात, पित्त, कफ दोष रोग के कारण होते हैं। धातुओं का जिस प्रकार स्थूल, सू़म व अतिसू़म भेद होता है, उसी प्रकार दोषों का भी होता है। धातुओं के कारण से जिस प्रकार शरीर व मानसिक व्यापार में सुस्थिति बनी रहती है, उसी प्रकार दोषों से शरीर व मानसिक व्यापार में बिगाड उत्पन्न होती है। वायु, रूक्ष, लघु, शीत, खर, सू़म व चल; पित्त - सस्नेह, ती़ण, उष्ण, सर व द्रव्य; और कफ-स्थिर, स्निग्ध, शल़ण, मृत्स्न, शीत, गुरु व मंद गुणयुक्त है। पित्तकफ द्रवरूप और वायु अमूर्त है। र्ोय है। दोषों का अतिसंचय होने पर वे मलरूप होते हैं। इसी प्रकार शरीर के व्यापार के लिए निरूपयोगी व शरीर को मलिन बनाकर कष्ट देने वाले द्रव्यों को भी मल कहते हैं। जो मल कुछ काल पयँत शरीर के लिए उपयुक्त अर्थात् संधारण कार्य के लिए उपयुक्त रहते हैं, उनको मल धातु कहते