Skip to content

Chapter 3 · Description of the body and daily regimen

PDF page 109 (book page 37)

सूत्राव्यावर्णनम्

108
110
Open chapter 3 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम् 37 भावार्थ : आमाशय और पक्वाशय के बीच में, हृदय स्थान में, पहले कहे हुए यकृत (जिगर) व प्लीहा के (तिल्ली) स्थान में पित्त रहता है और वह वात के द्वारा संचार स्वभाव युक्त सर्व शरीर में व्याप्त होता है। वात का स्थान शोणीकटीवंक्षणगुप्तदेशो। वायु: स्थित: सर्वशरीरसारी। दोषांश्च धातृन् नयति स्वभावात्। दुष्ट: स्वयं दूषयतीह देहम्॥ 51॥ भावार्थ : सर्व शरीर में संचरण करने वाला वायु विशोषकर नितंब1 प्रदेश, कटी, जांघों का जोड (रांडं) व गुप्त प्रदेश में निवास करता है। एवं दोष व रसादि धातुओं को अपने स्वभाव से यथास्थान पहुँचाना रहता है। यदि कदाचित् स्वयं दूषित हो जाये तो देह को भी दूषित करता है। 1. यहाँ जो नितम्ब आदि वात का स्थान बतलाया है, वह प्राण, अपान, समान, उदान, व्यान, नाम वाला पंच प्रकार के वात का नहीं है। लेकिन यह साधारण कथन है। अन्य ग्रंथों में भी ऐसा कथन पाया जाता है। जैसे वात के स्थान छह है। आठ पित्त के स्थान है आदि। इस प्रकार कथन करके भी पाँच प्रकार के वातों के स्थान का वर्णन पृथक् किया है। उसका स्पष्ट इस प्रकार है। प्राणवायु - यह हृदय में रहता है। किसी आचार्य का कहना है कि वह मस्तक में रहता है, लेकिन छाती, व कणठ में चलता फिरता है। खाया हुआ अन्न को अंदर प्रवेश कराता है। बुद्धि हृदय, इंद्रिय व मन को धारण करता है अर्थात् इनके शक्ति को मजबूत रखता है एवं थूक, छींक डकार, नि:श्वास आदि कायोँ के लिए कारणभूत है। उदानवायु - यह छाती में रहता है। नाक, नाभि, गला इन स्थानों पर संचरण करता है एवं बोलना, गाना, आदि से जो शब्द या स्वर की उत्पत्ति होती है, उसमें यह साधनभूत है। समानवायु - यह आमाशय और पक्वाशय में रहता है। इन्हीं में चलता फिरता है। अग्नि के दीपन में सहायक है। अन्न को ग्रहण करता है और पचाता है, सारभाग और मलभाग को अलग-अलग करता है एवं इनको जाने देता है। अपानवायु - यह पक्वाशय में रहता है। बस्ति मूत्राशय, शिशनेन्द्रिय, गुदा, इन स्थानों में चलता फिरता है। एवं वायु, मूत्र, मल मूत्र, शुक्र, रज और गर्भ को योग्य काल में बाहर निकाल देता है। व्यानवायु - यह सम्पूर्ण शरीर में व्याप्त होकर रहता है, लेकिन इसका ठहरने का मुख्य स्थान हृदय है। चलना, आक्षेपण, उत़्ोपण, आँख मीचना, उघडना, रस रक्त आदि को ले जाना, पसीना, रक्त आदि को बाहर निकालना आदि शरीर के प्राय: सम्पूर्ण कार्य इसी वायु के अधीन है। ऊपर तीनों दोषों का जो नियत स्थान बतलाया है। वह अविकृत दोषों का है। विकृत दोषों का नहीं है एवं ये दोष इन स्थानों में ही रहते हों, अन्य स्थान में नहीं रहते हों, यह बात नहीं। यों तो सम्पूर्ण दोष सर्व शरीर में रहते हैं। यहाँ एक ही दोष के पाँच भेद बतलाए हैं। लेकिन इन सबके लक्षण एक ही हैं। स्थान विशोष में रहकर विशिष्ट काम को करने के कारण, अलग-अलग नाम व भेद किए गए हैं।