Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
अथ तृतीय: परिच्छेद:
मंगलाचरण व प्रतिज्ञा
सिद्धं महासिद्धिसुखैकहेतुं श्रीवर्धमानं जिनवद्र्दमानम्।
नत्वा प्रव़यामि यथोपदेशाच्छरीरमाद्यं खलु संविदानम्॥ 1॥
भावार्थ : जो सिद्ध गति को प्राप्त हुए हैं, सिद्धि (मोक्ष) सुख के लिए एक मात्र कारण हैं,
जिनकी अंतरX-बहिरX श्री (ल़मी) बढी हुई है, ऐसे श्री वद्र्दमान भगवंत को नमस्कार कर, सबसे
पहले गुरुपदेशानुसार शरीर के विषय में कहेंगे।
अस्थि, संधि आदिक की गणना
अस्थीन्यथ प्रस्फुटसंध्यश्चस्नायुशिशराविस्तृतमांसपेश्य:।
संख्याक्रममात्त्रिात्रिा1नवप्रतीतं सप्तापि पंच प्रवदेच्छतानि॥ 2॥
भावार्थ : इस मनुष्य में तीन सै अस्थि (हडुी) हैं, तीन सै संधि (जोड) और स्नायु (नसें)
नै सै हैं। सात सै शिरायें हैं और पाँच सै माँसपेशी हैं।
धमनी आदि की गणना
नाभे: समंतादिह 2 विंशतिश्च तिर्यक्चतत्रयश्च धमन्य उक्ता:।
नित्यं तथा षोडश कंदराणि रिक्तां च कूर्चानि षडेवमाहु:॥ 3॥
भावार्थ : नाभि के ऊपर और नीचे जाने वाली धमनी (नाडी) बीस हैं अर्थात् ऊपर दस गयी
हैं, नीचे दस गयी हैं और इधर-उधर चार (तिर्यक् रूप से) धमनी रहती हैं। इस प्रकार धमनी चौबीस
हैं। सोलह कंदरा (मोटी नस) हैं। कूर्च (कुंचले) छह हैं।
1. यहाँ तीन सौ हडुी और तीन सौ संधि बतलायी गयी हैं। लेकिन जितनी हडुी हैं उतनी ही संधि कैसे हो सकती
है? क्योंकि दो हडिुयों के जुडने पर एक संधि होती है। इसलिए अस्थि संख्या से, संधियों की संख्या कम होना
स्वाभाविक है। सुश्रुत में भी 300 अस्थि, 210 संधि बतलायी गई हैं। यद्यपि हमें प्राप्त तीन प्रतियों में भी ““त्रिा
त्रिा नवप्रतीतं”” यही पाठ मिलता है। तो भी यह पाठ अशुद्ध मालूम होता है। यह लिपिकारों का दोष मालूम होता
है।
2. सुश्रुतसंहिता में ““नाभिप्रभवाणां धमनीनामूधर्वगा दश दश चाधोगामिन्यश्चतस्र:स्तिर्यग्गा:”” इस प्रकार चव्वीस
धमनियों का वर्णन हैं। इसलिए ““समंतात्”” शब्द का अर्थ चारों तरफ, ऐसा होने पर भी यहाँ ऊपर और नीचे
इतना ही ग्रहण करना चाहिए। इसी आशय को आचार्य प्रवरने स्वयं, ““तिर्यक्चतस्रश्च धमन्य उक्रा:”” यह
लिखकर व्यक्त किया है। अन्यथा समंतात् से तिर्यक् भी ग्रहण हो जाता है।