Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
अथ द्वितीय: परिच्छेद:
मंगलाचरण और प्रतिज्ञा
अशोषकर्मक्षयकारणं जिनं। प्रणम्य देवासुरवृंदवंदितम्।
ब्रवीम्यतस्स्वास्थ्यविचारलक्षणं। यथोक्रसल्लक्षणलक्षितं बुधै:॥ 1॥
भावार्थ : देव व असुरों के द्वारा पूजित, समस्त कमोँ को नाश करने के लिए कारण स्वरू प
श्री जिनेन्द्र भगवान् को नमस्कार कर महर्षियों द्वारा कथित सत्लक्षणों से लक्षित स्वास्थ्य का विचार
कहेंगे।
स्वास्थ्य का भेद
अथेह भव्यस्य नरस्य सांप्रतं। द्विधैव तत्स्वास्थ्यमुदाह्तं जिनै:।
प्रधानमाद्यं परमार्थमित्यतो द्वितीयमन्यह्यवहारसंभवम्॥ 2॥
भावार्थ : भव्यात्मा मनुष्य को जिनेन्द्र ने पारमार्थिक, व्यवहार के रूप से दो प्रकार का स्वास्थ्य
बतलाया है। उसमें पारमार्थिक स्वास्थ्य मुख्य है, व्यवहार स्वास्थ्य गैण है।
परमार्थ स्वास्थ्य लक्षण
अशोषकर्मक्षयजं महाद्धुतं। यदेतदात्यंतिकमद्वितीयम्।
अतींद्रियं प्रार्थितमर्थवेदिभि:। तदेतदुक्रं परमार्थनामकम्॥ 3॥
भावार्थ : आत्मा के सम्पूर्ण कमोँ के क्षय से उत्पन्न, अत्यद्धुत, आत्यन्तिक व अद्वितीय,
विद्वानों के द्वारा अपेक्षित, जो अतीन्द्रिय मोक्ष सुख है, उसे पारमार्थिक स्वास्थ्य कहते हैं।
व्यवहार स्वास्थ्य लक्षण
समाग्निधातुत्वमदोष1 विभ्रमो। मलक्रियात्मेंद्रियसुप्रसन्नता।
मन:प्रसादश्च नरस्य सर्वदा। तदेवमुक्तं व्यहारजं खलु॥ 4॥
भावार्थ : मनुष्य के शरीर में सम अग्नि का रहना, सम धातु का रहना, वात आदि विकार न
होना, मल-मूत्र का ठीक तैर से विसर्जन होना, आत्मा, इन्द्रिय व मन की प्रसन्नता रहना, ये सब
व्यवहारिक स्वास्थ्य के लक्षण हैं।
1 . समदोष: समाग्निश्च समधातुमलक्रिय:।
प्रसन्नत्मेन्द्रियमना: स्वस्थ इत्यभिधीयते। (वाग्भट)