Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके /रिष्टाधिकार:
600
मृत्यु को व्यक्त करने का निष्ोध
जरारुजामृत्युभयेन भाविता भवांतरेष्वप्रतिबुद्धदेहिन:।
यतश्चं ते बिमयति मृत्युभीतितस्ततो न तेषां मरणं वदेदिह॥ 5॥
भावार्थ : जो लोग बुढापा रोग, मरण इनके भय से युक्त हैं और जो भवांतरों के विषय में कुछ
भी जानकार नहीं हैं अर्थात् संसार के स्वरूप को नहीं समझाते हैं, ऐसे व्यक्तियों को (इनमें व्यक्त मरण
चिह्नों से इसका अमुक समय में मरण हो जायेगा, यह निश्चय से मालूम पडने पर भी) कभी भी मरण
वार्ता को नहीं करना चाहिए। क्योंकि वे लोग अपने मरण विषय को सुनकर अत्यन्त भयभीत हो जाते
हैं। (जिससे अनेक रोग होकर मरण के अवधि के पहले ही मरने का भय रहता है, इतना ही नहीं यदि
अत्यधिक डरपोक हो तो तत्काल भी प्राणत्याग कर सकते हैं)।
मृत्यु को व्यक्त करने का विधान
चतुर्गतिष्वप्यनुबद्धदुखिता विभीतचित्ता: खलु सारवस्तु ते।
समस्तसैख्यास्पदमुक्तिकांक्षिणस्सुखेन श्रुणवंतु निगद्यतेःधुना॥ 6॥
भावार्थ : जो चतुर्गति भ्रमण स्वरूप इस संसार के दु:खों से भयभीत होकर सारभूत श्रोष्ठ व
समस्त सैख्य के लिए स्थानभूत मोक्ष को प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए तो मरण वार्ता को अवश्य
कहना ही चाहिए और वे भी अपने मरणसमय के चिह्नों को खुशी से सुनें। अब आगे उसी अरिष्ट लक्षण
को प्रतिपादन करेंगे।
रिष्ट लक्षण
यदेव सवँ विपरीतलक्षणं स्वपूर्वशीतप्रकृतिस्वभावत:।
तदेव रिष्टं प्रतिपादितं जिनैरत:परं स्पष्टतरं प्रव़यते॥ 7॥
भावार्थ : शरीर के वास्तविक प्रकृति व स्वभाव से बिल्कुल विपरीत जो भी लक्षण प्रकट होते
हैं, उन्हें जिनेन्द्र भगवान् ने रिष्ट कहा है। इसी रिष्ट का लक्षण विस्तार के साथ यहाँ से आगे प्रतिपादन
करेंगे।
द्विवार्षिक मरण लक्षण
यदेव चंद्रार्कसुमणडलं महीत्रिखणडमाखणडलकार्मुकच्छवि।
प्रभाति सच्छिद्रसमेतमेव वा स जीवतीत्थं खलु वत्सरद्वयं॥ 8॥
भावार्थ : जब मनुष्य को चंद्रमंडल, सूर्यमंडल पृथवी के तीनों खंड, इंद्रधनुष्य की प्रभा के
समान पाँच रंग से युक्त दिखते हों। अथवा ये छिद्रयुक्त दिखते हों, तो समझाना चाहिए कि वह दो वर्ष
तक ही जीता है अर्थात् वह दो वर्ष में मरेगा।