Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
अथ परिशिष्टरिष्टाध्याय:
मंगलाचरण व प्रतिज्ञा
अरिष्टनेमिं परमेष्ठिनं जिनं प्रणम्य भक्त्या प्रविनष्टकल्मषं।
विशिष्टसंदिष्टसुरिष्टलक्षणं प्रव़यते स्वस्थजनेषु भाषितम्॥ 1॥
भावार्थ : जन्मजरामरणरहित, परमेष्ठी, सर्वकमोँ से रहित श्री नेमिनाथ तीथँकर को भक्ति से
नमस्कार कर स्वस्थ मनुष्यों में पाये जाने वाले एवं (पूर्वाचायोँ द्वारा) विशोष रूप से प्रतिपादित रिष्ट
(मरणसूचक चिह्न) लक्षणों का निरूपण किया जायेगा।
रिष्टवर्णनोद्रेश
रहस्यमेतत्परमागमागतं महामुनीनां परमार्थवेदिनां।
निगद्यते रिष्टमिदं सुभावनापरात्मनामेव न मोहितात्मनाम्॥ 2॥
भावार्थ : यह रहस्य परमार्थ तत्व को जानने वाले गणधर आदि तपोधनों के द्वारा निर्मित
परमागम की परम्परा से आया हुआ है और इन रिष्टों को प्रतिपादन सदा शुभ भावना में तत्पर सज्जानों
के लिए किया गया है। न कि सांसारिक मोह में पडे हुए प्राणियों के लिए। क्योंकि उनके लिए न रिष्टों
का दर्शन ही हो सकता है और न उपयोग ही हो सकता है।
मृतिर्मृतेर्लक्षणमायुषक्षयं मृतेरुपायादAारले कथंचन।
विमोहितानां मरणं महद्ध्यं ब्रवीमि चेत्तद्यत:कस्य नो भवेत्॥ 3॥
भावार्थ : आयु के नाश होकर इस आत्मा के गत्यंतर की जो प्राप्ति होती है, उसे मरण कहते
हैं। विषादिक में भी मरण के कारण विद्यमान होने से वह भी किसी अंश में मरण ही कहलाते हैं।
मोहनीय कर्म से पीडित पुरुषों को मरण का भय अत्यधिक मालूम होता है। इसलिए आगे उसी बात
को कहेंगे जिससे उसका भय न हो।
वृद्धों में सदा मरणभय
अथ प्रयत्नादिह रिष्टलक्षणं सुभावितानां प्रवदे महात्मनां।
कटंकटीभूतयोधिकेष्वपि प्रतीतमृत्योर्भयमेव सर्वदा॥ 4॥
भावार्थ : अब आगे संसार की स्थिति को अच्छी तरह विचार करने वाले महात्माओं के लिए
बहुत प्रयत्न पूर्वक मरणसूचक चिह्नों को कहेंगे। जो अत्यधिक वृद्ध हुए हैं उनको मरण का भय सदा
रहता है।