Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके /रिष्टाधिकार:
601
वार्षिक मृत्यु लक्षण
यदद्र्दचंद्रेपि च मणडलप्रभां ध्रुवं च तारामथवाप्यरुन्धतीम्।
मरुत्पथं चंद्रकरं दिवातपं न चैव पश्येन्नहि सोःपि वत्सरात्॥ 9॥
भावार्थ : जो मनुष्य अद्र्दचंद्र में मणडलाकार को देखता हो और जिसको ध्रुवतारा, अरुधंती
तारा, आकाश, चंद्रकिरण व दिन में धूप नहीं दिखते हों, वह एक वर्ष से अधिक जी नहीं सकता।
एकादश मासिक मरण लक्षण
स्फुरत्प्रभासुरमदिुंमणडलं निरस्ततेजोनिकरं दिवाकरं।
य एव पश्यन्मनुज: कदाचन प्रयाति चैकादशमासतो दिवम्॥ 10॥
भावार्थ : जो मनुष्य चंद्रमणडल को अधिक तीव्र प्रकाश युक्त व सूर्य मणडल को तेजो रहित
अनुभव करता हो या देखता हो वह ग्यारह महीने में स्वर्ग को जाता है अर्थात् मरण को प्राप्त करता
है।
दशमासिक मरण लक्षण
प्रपश्यति छर्दिकफात्ममूत्रसत्पुरीषरेतस्सुरचापसत्प्रभं।
सुवर्णताराच्छविसुप्त एव वा प्रबुद्ध एवं दशमान्स जीवति॥ 11॥
भावार्थ : स्वप्न में या जागृत अवस्था में जो मनुष्य अपना वमन, कफ, मूत्र, मल व वीर्य को
इंद्रधनुष, सुवर्ण अथवा नक्षात्र के वर्ण में देखता हो वह दस मास तक जीता है।
नवमासिक मरण लक्षण
सुवर्णवृक्षं सुरलोकमागतं मृतान्पिशाचानथ वांबरे पुरे।
प्रद्रश्य जीवेन्नवमासमद्धुतान् प्रलंबमानानधिकान्नतान्नरान्॥ 12॥
भावार्थ : जो मनुष्य स्वर्ग से आये हुए सुवर्ण वृक्ष को देखता हो और भयंकर रूप में लटकते
हुए शरीर वाले व अत्यधिक मुढे (नत) हुए मनुष्यों को देखता हो एवं आकाश में मृत मनुष्यों को या
पिशाचों को देखता हो, वह नै महीने तक ही जीता है।
अष्ट मासिक मरण लक्षण
अकारणात्स्थूलतरो नरोःचिरादकारणादेव कृश:स्वयं भवेत्।
अकारणाद्वा प्रकृतिर्विकारिणी सजीवतीहाष्टविशिष्टमासकान्॥ 13॥
भावार्थ : जो मनुष्य कारण के बिना ही अतिशीघ्र अधिक स्थूल हो जावे और कारण के बिना
ही स्वयं अत्यन्त कृश हो जावे और जिसकी प्रकृति कारण के बिना ही एकदम विकृत हो जावे तो वह
मनुष्य आठ महीने तक ही जीता है।