Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कल्पाधिकार:
597
सर्वार्धाधिकमागधीयविलसद्धाषाविशोषोज्ज्वलात्।
प्राणावायमहागमादवितथं संगृह्य संक्षेपत:॥
उग्रादित्यगुरुर्गुरुर्गुरुगुणैरुद्धासि सैख्यास्पदं।
शास्त्रं संस्कृतभाषया रचितवानित्येष भेदस्तयो:॥ 54॥
भावार्थ : सर्व अर्थ को प्रतिपादन करने वाली सर्वार्ध मागधी भाषा में अत्यन्त सुंदर जो है,
प्राणावाय नामक महाशास्त्र (अंग) उससे यथावत् संक्षेप रूप से संग्रह कर उग्रादित्य गुरु ने उत्तम गुणों
से युक्त सुख के स्थानभूत इस शास्त्र को संस्कृत भाषा में रचना की है। इन दोनों में इतना ही अंतर है।
सालंकारं सुशब्दं श्रवणसुखमय प्रार्थितं स्वार्थविद्धि:।
प्राणायुस्सत्ववीर्यप्रकटबलकरं प्राणिनां स्वस्थहेतुम्॥
निध्युद्धूतं विचारक्षाममिति कुशला: शास्त्रमेतद्यथावत्।
कल्याणाख्यं जिनेन्द्रैर्विरचितमधिगम्याशु सैख्यं लभंते॥ 55॥
भावार्थ : यह कल्याणकारक नामक शास्त्र अनेक अलंकारों से युक्त है, सुंदर शब्दों से ग्रंथित
है, सुनने के लिए सुखमय है (श्रुति कटु नहीं है) कुछ स्वार्थ को जानने वालों (आत्मरानी)की प्रार्थना
से निर्मापित है, प्राणियों के प्राण, आयु, सत्व, वीर्य बल को उत्पन्न करने वाला और स्वास्थ्य के
कारणभूत है। पूर्व के गणधरादि महाऋषियों द्वारा प्रतिपादित महान् शास्त्र रूपी निधि से उत्पन्न है।
विचार को सहने वाला अर्थात् प्रशस्त युक्तियों से युक्त है। जिनेन्द्र भगवान् के द्वारा प्रतिपादित है ऐसे
इस शास्त्र को बुद्धिमान् मनुष्य प्राप्त करके उसके अनुकूल प्रवृत्ति करें तो शीघ्र ही सैख्य को पाते हैं।
अध्यर्धद्विसहस्रकैरपि तथाशीतित्रयैस्सोत्तरे-।
र्वृत्ौस्संचरितैरिहाधिक - महावृत्ौर्जिनेंद्रोद्रितै:॥
प्रोक्रं शास्त्रमिदं प्रमाणनयनक्षिोपैर्विचार्यार्थव-
ज्जीयात्तद्रविचंद्रतारकमलं सैख्यास्पदं प्राणिनाम्॥ 56॥
भावार्थ : श्री जिनेन्द्र भगवंत के द्वारा प्रतिपादित भिन्न-भिन्न महान् वृत्तों (छंदस्) के द्वारा
प्रमाण नय व नक्षिोपों का विचार कर सार्थक रूप से दो हजार पाँच सै तेरासी महावृत्तों से निर्मित, सर्व
प्राणियों को सुख प्रदान करने वाला यह शास्त्र जब तक इस लोक में सूर्य, चंद्र व नक्षात्र रहें तब तक
बराबर अटल रहे।